Education & CareerJobs

SAIL में तकनीशियन से स्पेशलिस्ट तक के 361 पदों पर होगी बहाली, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

Ranchi: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने तकनीशियन से लेकर स्पेशलिस्ट पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. कुल 361 पदों पर नियुक्ति की जायेगी. 361 पदों में स्पेशिलिस्ट, मेडिकल ऑफिसर, जूनियर मैनेजर, नर्सिंग सिस्टर, तकनीशियन सहित कई पद शामिल हैं. इन पदों में नियुक्ति के लिए ऑनलइन आवेदन करने होंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2019 है.

पदों का विवरण

  • मेडिकल एग्जीक्यूटिव
  • स्पेशलिस्ट : कुल पद 12 पद
  • रेडियोलॉजिस्ट : कुल पद 03
  • पैथोलॉजिस्ट, पद : 03
  • बायोकेमिस्ट्री, पद : 02
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट, पद : 02
  • लैब मेडिसिन, पद : 02

योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी डिग्री प्राप्त हो. संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव प्राप्त हो. इस पद पर आवेदन के लिये न्यूनतम आयुसीमा 18 से 37 वर्ष निर्धारित की गयी है. चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 32,900 रुपये से 58,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- पंचायतों में लगने वाले स्ट्रीट लाइट में जमकर हो रही है कमीशनखोरी, EESL का टेंडर हुआ नहीं और लग गयी लाइट्स  

मेडिकल ऑफिसर

इसके लिये 08 पदों पर नियुक्तियां होनी है. इसमें 04 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए है. मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस डिग्री होने के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक साल का अनुभव हो.

जूनियर मैनेजर (बायो-मेडिकल)

इसके लिए 02 पदों पर नियुक्तियां होनी है जिसमें दोनों पद अनारक्षित श्रेणी के लिये है. न्यूनतम 65 फीसदी अंकों के साथ बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री प्राप्त हो. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव हो.

इसे भी पढ़ें- खूंटीः बीजेपी नेता मागो मुंडू समेत तीन लोगों की हत्या में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार

जूनियर मैनेजर (बायो-स्टेटिस्टिक्स)

इस पद पर 01 नियुक्ति होगी. जिसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम 65 फीसदी अंको के साथ मैथेमेटिक्स/स्टेटिस्टिक्स विषय में एमएससी होना जरूरी है.

साथ ही उसके पास संबंधित क्षेत्र में कार्य करने का एक साल का अनुभव भी होना चाहिये. उपरोक्त तीनों पदों के लिए आयुसीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गयी है. चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,600 से 46,500 रुपये वेतनमान मिलेगा.

पैरा मेडिकल स्टाफ

नर्सिंग सिस्टर (ट्रेनी) के लिए 234 पदों पर नियुक्तियां होनी है जिनमें से 94 पद अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं. इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक का न्यूनतम 50 फीसदी अंको के साथ नर्सिंग में बीएससी डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है.

इसके अलावा विज्ञान विषय में बारहवीं पास होने के साथ जनरल नर्स मिडवाइफरी में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए, साथ ही नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया/स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए. संबंधित क्षेत्र में काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- नक्सली दिनेश गोप के 25 लाख रुपये बरामदगी मामले में NIA को गवाही देने पहुंचा गुजरात का व्‍यवसायी रांची से लापता

टेक्नीशियन-सीएसएसडी

इसमें 04 पदों पर रिक्तियां हैं जिनमें से 02 अनारक्षित श्रेणी के लिए है. इसके लिए आवेदक के पास न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. संबंधित कार्यक्षेत्र में कार्य करने का एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

आवेदन के लिए शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ही भुगतान करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है. मेडिकल एग्जीक्यूटिव के लिए 500 रुपये, टेक्नीशियन, डायटीशियन, नर्सिंग सिस्टर और फोटोग्राफर पद के लिए 250 रुपये और बाकी अन्य पदों के लिए 150 रुपये का भुगतान करना होगा. भुगतान एसबी कलेक्ट के माध्यम से करना होगा. उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Related Articles

Back to top button