Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

दुष्कर्म के आरोपी की तलाश के लिए पुलिस लगातार कर रही है छापेमारी

Seraikela – Kharswan: खरसावां पुलिस इन दिनों जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चला रही है. देखने में भले ही ये अभियान रूटीन अभियान की तरह ही नजर आता है. लेकिन, इस अभियान के पीछे एक रहस्य छिपा हुआ है. पुलिस को एक युवक की तलाश है. उसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारा कर रही है. जानकारी के अनुसार युवक के धोनी कट बाल एवं सीने पर भगवान शंकर एवं त्रिशूल का टैटू गुदा है. युवक की उम्र 25 वर्ष के आस-पास है.

क्यों तलाश कर रही है पुलिस युवक की

दरअसल, जिस युवक को पुलिस तलाश रही है वो दुष्कर्म का आरोपी है. युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बीते सोमवार को कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडरा बेड़ा के जंगल में युवती के साथ दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने जबरन स्कूटी रूकवाई और अपन साथ जंगल ले गये. इसके बाद सके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही. बाइक का नंबर देखने का भी प्रयास किया, लेकिन बाइक में नंबर नहीं होने के कारण वह इसमें असफल रही. युवती ने पूरे मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया. जिसके बाद परिजनों ने कांड्रा थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर: विष्णु भंडार में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस लगातार संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी हुई है. जल्द ही सरायकेला-खरसावां पुलिस संदिग्धों का स्केच जारी करवा सकती है.इसकी सूचना जिले के सभी थाना प्रभारियों को दे दी गयी है. थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ वार्ड पार्षदों, ग्राम प्रधानों, तक ये संदेश भेजवा चुके हैं. हर संदिग्ध पर पुलिस एवं खुफिया विभाग की नजर है. पुलिस की गोपनीय शाखा भी इस पर गंभीरता से काम कर रही है.

इसे भी पढ़ें-  एक हजार किसानों का जत्था पहुंचा रांची, 26 जनवरी को किसान रैली में शामिल होने जा रहे दिल्ली

Related Articles

Back to top button