
Chaibasa : हाटगम्हरिया प्रखंड के बीचाबुरु गांव में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ. फाइनल मुकाबला का उदघाटन मुख्य अतिथि चाईबासा के माननीय विधायक दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा, सिंद्रीगौरी पंचायत उप मुखिया पूनम गागराई, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील बिरुवा, डूरसू बिरुवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. फाइनल मुकाबला न्यू एफसी डोंकेसाई और आरएफसी मंझारी के बीच हुआ. टूर्नामेंट आयोजन को सफल बनाने में बिरुवा स्पोर्टिंग क्लब बीचाबुरु के मुंडा सोनाराम बिरुवा, अध्यक्ष प्रकाश बिरुवा, जमदार सुरीन, मनीष बिरुवा, गणेश बिरुवा, मंगल सिंह बिरुवा, सुरेश बिरुवा, बुद्धेश्वर बिरुवा, चुम्बरू बिरुवा की अहम भूमिका रही.





