
Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने प्रगति स्कीम को लेकर अरका जैन यूनिवर्सिटी के साथ करार किया है. इस करार के तहत अरका जैन, टाटा मोटर्स के कर्मचारियों को डिप्लोमा की पढ़ाई मुहैया करेगा. इस करार के दौरान प्रबंधन की ओर से टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड विशाल बादशाह, ईआर हेड दीपक कुमार के साथ मुंबई बोर्ड के वरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह के साथ अरका जैन के प्रतनिधि भी शामिल थे.
करार के तहत तय हुआ कि पढ़ाई का 80 फीसदी खर्च प्रबंधन और 20 फीसदी कर्मचारी वहन करेंगे. डिप्लोमा करने के बाद ऐसे कर्मचारी टाटा मोटर्स में होनेवाली बहाली में सुपरवाइजर के तौर पर सीधे बहाल हो सकेंगे. चाहे वह स्थायी हो या अस्थायी. अध्यक्ष एवं महामंत्री ने कहा कि इस समझौते से कर्मचारियों के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा. अस्थायी कर्मचारियों के लिए आगे बढ़ने का यह बेहतर अवसर है. उल्लेखनीय है कि इस बार के ग्रेड समझौते में प्रगति स्कीम को लेकर प्रबंधन और यूनियन में सहमति बनी थी.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : लीजधारी उड़ा रहे शर्तों की धज्जियां, खासमहल की जमीन पर कारोबार, बिक्री और कब्जा सब धड़ल्ले से जारी




