JamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : परसुडीह बाजार समिति में समस्याओं को लेकर सचिव से मिले संस्था सेवा ही लक्ष्य के प्रतिनिधि

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के परसुडीह स्थित बाजार समिति में मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य एवं हाट बाजार के दुकानदारों ने संयुक्त रूप से बाजार समिति के सचिव से मुलाकात की और समस्याओं पर सचिव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्याओं को दूर करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. परसुडीह हाट बाजार में भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है जो कि एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. दूसरी तरफ बाजार में पीने के पानी के लिए एक भी सरकारी नल नहीं है. इतना ही नहीं, बाजार के चारो तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है. गंदे पानी निकासी के लिए कोई ड्रेनेज सिस्टम नहीं है. इन विभिन्न समस्याओं के तरफ सेवा ही लक्ष्य संस्था एवं परसुडीह हाट बाजार के दुकानदारों ने बाजार समिति के सचिव का ध्यान आकृष्ट कराया. जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया कि स्थितियां दिन प्रतिदिन विकराल हो रही है. ऐसे में बाजार समिति के सचिव से मुलाकात कर जल्द से जल्द इन समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है. उन्होंने बताया कि आश्वासन मिला है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर : लीजधारी उड़ा रहे शर्तों की धज्जियां, खासमहल की जमीन पर कारोबार, बिक्री और कब्जा सब धड़ल्ले से जारी

Related Articles

Back to top button