
NewDelhi : सुप्रीम कोर्ट में टाटा और साइरस मिस्त्री विवाद को लेकर दो दिसंबर को फाइनल सुनवाई है. खबरों के अनुसार शापूरजी पालोनजी समूह ने सुप्रीम कोर्ट में दर्ज अपने बयान में कहा है कि टाटा सन्स प्रभावी रूप से दो समूहों की कंपनी है.
टाटा ट्रस्ट्स, टाटा परिवार के सदस्यों और टाटा कंपनियों के पास इक्विटी शेयर कैपिटल की 81.6 फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं मिस्त्री परिवार की 18.37 फीसदी. कहा कि टाटा सन्स एक कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी और टाटा ग्रुप के लिए होल्डिंग कंपनी है.
इसे भी पढ़े : भीमा कोरेगांव केस : बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी, जेल में बंद वरवारा राव का इलाज करायेगी महाराष्ट्र सरकार
टाटा सन्स में शापूरजी पालोनजी समूह की हिस्सेदारी की वैल्यू 1,75,000 करोड़
बता दें कि टाटा सन्स में शापूरजी पालोनजी समूह की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी की वैल्यू 1,75,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. टाटा ग्रुप से अलग होने की अपनी स्कीम में शापूरजी पालोनजी समूह ने कहा है कि वैल्युएशन पर विवाद को सूचीबद्ध एसेट्स (जिनकी शेयर प्राइस वैल्यू पता हो) के प्रो राटा स्प्लिट और ब्रांड (ब्रांड वैल्युएशन पहले से टाटा द्वारा हो चुकी हो और पब्लिश की जा चुकी हो) के प्रो राटा शेयर के जरिए दूर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़े : ओबामा ने ए प्रॉमिस्ड लैंड में लिखा, मनमोहन मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराये…
TCS में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी 72 फीसदी
TCS में टाटा ग्रुप की हिस्सेदारी 72 फीसदी है. शापूरजी पालोनजी समूह की टाटा सन्स में 18.37 फीसदी हिस्सेदारी TCS में 13.22 फीसदी शेयरहोल्डिंग में ट्रान्सलेट होती है. कहा गया कि नेट डेट के लिए एडजस्टेड ब्रांड वैल्यू के प्रो राटा शेयर को कैश और/या लिस्टेड सिक्योरिटीज में सेटल किया जा सकता है.
गैर सूचीबद्ध कंपनियों के लिए दोनों समूहों की ओर से चुने गये वैल्युर से शीघ्र मूल्यांकन कराया जा सकता है.
इसे भी पढ़े :राहुल गांधी का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा, बैंक और जीडीपी मुसीबत में हैं, जनता का मनोबल टूट रहा है…
टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के शेयरों को गिरवी रखने या स्थानांतरित करने पर रोक
यह कैश और/या लिस्टेड सिक्योरिटीज में सेटल किया जा सकता है. पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह और साइरस मिस्त्री को अगली सुनवाई तक टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड (टीएसपीएल) के शेयरों को गिरवी रखने या स्थानांतरित करने से रोक दिया है.
साथ ही चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने टाटा संस या एसपी समूह को उन शेयरों पर भी कोई कदम नहीं उठाने का आदेश दिया है, जो पहले ही गिरवी रखे जा चुके हैं.
पिछले एक साल से विवाद चल रहा है
टाटा समूह और एसपी समूह के बीच इन शेयरों को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा है.मिस्त्री परिवार के एसपी समूह की टीएसपीएल में 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है और वो इस कंपनी का सबसे बड़ा माइनारिटी शेयर होल्डर है. पालोनजी मिस्त्री के बेटे साइरस मिस्त्री को 2012 में रतन टाटा की जगह टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन चार साल बाद 2016 में उन्हें अचानक पद से हटा दिया गया था, तभी से उनकी टाटा समूह के साथ ठनी हुई है.




