
Mumbai : भीमा कोरेगांव केस में आरोपी नवी मुंबई के तालोजा जेल में बंद 80 वर्षीय कवि, लेखक वरवारा राव को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है. खबर है कि वरवारा राव को महाराष्ट्र सरकार के खर्च पर नानावती अस्पताल में 15 दिनों के इलाज के लिए भर्ती होने की अनुमति बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी है. साथ ही आरोपी के परिवार को अस्पताल के मानदंडों के अनुसार मिलने की छूट भी दी गयी है.
इसे भी पढ़ें : ओबामा ने ए प्रॉमिस्ड लैंड में लिखा, मनमोहन मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराये…
वरवरा राव जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे
बता दें कि भीमा कोरेगांव केस के आरोपी जेल में बंद कवि-कार्यकर्ता वरवरा राव जुलाई में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे. तालोजा जेल में बंद राव को उसके बाद सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. राव के परिवार ने उनकी स्थिति को लेकर चिंता जताई थी.
इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा, बैंक और जीडीपी मुसीबत में हैं, जनता का मनोबल टूट रहा है…
गौतम नवलखा,स्टेन स्वामी सहित आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी
जान लें कि महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हनी बाबू, गौतम नवलखा और 83 वर्षीय स्टेन स्वामी सहित आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी.
आरोप लगाया गया कि भीमा कोरेगांव हिंसा एक अच्छी तरह से चाक-चौबंद रणनीति थी. ये सभी कोड के माध्यम से माओवादी नेताओं के संपर्क में थे. चार्जशीट में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवलखा के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध हैं.
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस में रार थम नहीं रही… सोनिया-राहुल पर सवाल उठाना सिब्बल को पड़ा भारी, हाईकमान समर्थक नेताओं का बरसना जारी
2018 को भीमा कोरेगांव गांव के पास जातिगत झड़प हुई
पुणे पुलिस ने पहले कहा था कि एल्गर परिषद की घटना में भड़काऊ भाषण दिये गये जो कथित रूप में माओवादियों द्वारा वित्त पोषित थे. इन भाषणों से अशांति फैली और 1 जनवरी 2018 को भीमा कोरेगांव गांव के पास जातिगत झड़पें हुईं. जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गयी. एजेंसी ने कहा है कि मिलिंद तेलतुम फरार है, आरोप पत्र में नामित अन्य लोग न्यायिक हिरासत में हैं.
चार्जशीट में एक्टिविस्ट नवलखा, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हनी बाबू और स्वामी के अलावा गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े और कबीर कला मंच के तीन सदस्य- ज्योति जगदीप, सागर गोरखे और रमेश गाईचोर के नाम शामिल हैं.




