OFFBEAT

इन रेलवे स्टेशनों पर मिलता है रेस्‍टूरेंट से भी टेस्टी खाना

अगर आप सैर सपाटा करने के शौकिन हैं तो भारत के कुछ सास रेलवे स्‍टेशनों पर मिलता है रेस्‍टूरेंट से भी टेस्‍टी खाना का लुत्‍फ उठा सकते हैं. आप बस ये पता होना चाहिए कि किस स्‍टेशन में कौन-कौन डिश बनाने में स्‍पेशलिटी है. आज आपको ऐसे ही कुछ चुनिंदा रेलवे स्‍टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का टेस्‍टी खाना खाकर अपने फेवरेट रेस्‍टूरेंट के खाना का जायका भूल जायेंगे.

कालीकट स्टेशन का कोझीकोड हलवा: आपको बता दें कि केरल का कालीकट स्टेशन पर मिलने वाला कोझीकोडहलवा बहुत फेमस और स्वादिष्ट होता है. तो अब अगर आप का कभी भी केरल या कालीकट स्टेशन जाने का प्लान बने तो वहां ये हलवा जरूर ट्राई करिएगा.

हावड़ा स्टेशन का चिकन कटलेट: यह स्टेशन कोलकाता में पड़ता है. अगर आप इस स्टेशन से सफर कर रहे हैं और नॉनवेज के शौकीन है तो यहां के मशहूर चिकन कटलेट का लुफ्त उठाना ना भूलें.

पलक्कड स्टेशन का पाझम पूरी: यह केरल का एक और मशहूर रेलवे स्टेशन है. जहां आपको अपनी जिंदगी की सबसे स्वादिष्ट पाझम पूरी खाना का मौका मिलेगा. और यह पूरी मिस भी ना करें क्योंकि ऐसी टेस्टीडिश शायद ही आपको फिर कभी खाने को मिले.

टूंडला स्टेशन का आलू टिक्की: आप ने आलू टिक्की तो लगभग हर जगह की खाई होगी. आपने कभी भी टूंडला स्टेशन पर मिलने वाली आलू टिक्की जैसी कभी नहीं खाई होगी. तो अब जब कभी आप इस स्टेशन पर जाएं तो इस टिक्की को एक बार जरूर खाएं. वैसे, तो आपको इस टिक्की की खुशबू खुद ही अपनी ओर खींच लेगी और खाने पर मजबूर कर देगी.

आबूरोड स्टेशन का रबड़ी: ठंडी मलाई और एक दम मोटी रबड़ी का मेल आपको जो आबूरोड स्टेशन पर खाने को मिलेगा वो शायद ही कहीं ओर मिले. अगर आप कभी इस स्टेशन से गुजरते हैं तो यहां की रबड़ी जरूर ट्राई करिएगा.

रतलाम स्टेशन का पोहा: वैसे तो काफी लोगों को पोहा पसंद होता है. लेकिन, अगर आप उनमे से हैं जिन्हे पोहा खाना बिलकुल भी पसंद नहीं तो एक बार रतलाम स्टेशन का पोहा जरूर खा कर देखें, आपको वह जरूर पसंद आएगा.

जलंधर स्टेशन का छोले भठूरे: वैसे तो पूरा पंजाब ही अलग-अलग खाने की डिशेज के लिए जाना जाता है. लेकिन, पंजाब के जलंधर स्टेशन पर मिलने वाले छोले भठूरे का स्वाद ही कुछ और है. अगर आप कभी जलंधर स्टेशन से गुजरे तो वहां के ये छोले भठूरे खाना ना भूले. क्योंकि, यकीन मानिए आप इनका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे.

रेलवे स्टेशन का खाना सदियो से बदनाम हो. लेकिन, आप उससे बचने के लिए स्टेशन पर उपलब्ध दुकानों से स्वादिष्ट भोजन जरूर खा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button