Uncategorized

लोगों की मौजूदगी ने बनाया मेले को खुशनुमा

– राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव –
रांची: राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव के 17 वें दिन मंगलवार को भी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में कला संस्कृति के साथ देश भर के कला का संगम देखने को मिला। एक तरफ स्थानीय और झारखण्ड के कलाकार कला संस्कृति विभाग की तरफ से अपनी-अपनी प्रतिभा से लोगों को आकर्षित कर रहे है, वही हर दिन मेले में बच्चों के लिए अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां लगाये गए 740 स्टाल पर देश भर के कला का प्रदर्शनी भी मेले में चार चांद लगा रही है।
कला संस्कृति विभाग की तरफ से पेंटिंग, शिल्पकला और फोटोग्राफ की प्रदर्शनी भी लगायी गई है जहां राज्य भर के कलाकारों की कला का प्रदर्शन किया गया है। लोगों को यह गैलरी बहुत पसंद आ रही है। मेला में आयी कला प्रेमी अर्पिता सिन्हा ने कहा की देश भर के कला को रांची में एक छत के नीचे देखना बड़ी उपलब्धि है, हमलोग यहां देश के हर कोने के कला और वहां की परंपरा को देख और समझ सकते है।
मंगलवार को मधु पंकज पाण्डेय म्यूजिक ग्रुप दिल्ली की बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी जिसमें सूफी गजल,राष्ट्रगीत एवं भोजपुरी भरी मीठी आवाज ने मेला को काफी उमंगित किया एवं शहीद हुए जवानों के परिजनों को खादी बोर्ड अध्यक्ष संजय सेठ द्वारा सम्मानित भी किया गया।

(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button