
Karachi : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक है और विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए. भारत में इस मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही है.
राजनीतिक हितों के लिये क्रिकेट का निशाना नहीं बनाना चाहिए
पाकिस्तान के कप्तान ने खेलों को राजनीति से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की दिलचस्पी को देखते हुए यह मैच खेला जाना चाहिए. सरफराज ने क्रिकेटपाकिस्तान.काम.पीके से कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान का मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए क्योंकि लाखों लोग हैं जो इस मैच को देखना चाहते हैं. मेरा मानना है कि राजनीतिक हितों के लिये क्रिकेट का निशाना नहीं बनाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि पुलवामा घटना के बाद क्रिकेट को निशाना बनाया जा रहा है. मुझे याद नहीं है कि पाकिस्तान ने कभी खेलों के साथ राजनीति को जोड़ा हो.’’
इसे भी पढ़ें : पुलवामा आतंकी हमला : सरकार ने बीसीसीआई से कहा, पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्डकप में नहीं…




