JharkhandLead NewsRanchi

स्पेशल ब्रांच की सुरक्षा ऑडिट में रांची जेल में मिलीं कईं खामियां

Ranchi: स्पेशल ब्रांच की सुरक्षा ऑडिट में रांची जेल में कई खामियां पाई गई है. स्पेशल ब्रांच के एसपी सुरक्षा ने जेल से लेकर कोर्ट परिसर स्थित कैंप जेल की सुरक्षा का ऑडिट किया है. पाई गई खामियों पर चिंता जाहिर की गई है.

इसे भी पढेःबिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक, रांची जेल से बाबा चौक तक का रास्ता पूरी तरह सुनसान है. इस सुनसान रास्ते का फायदा कैदी भी उठा सकते हैं. ऐसे में सुरक्षाकर्मियों को इस रास्ते पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश विशेष शाखा ने दिया है.

जेल में कैदियों को उनके मुलाकातियों द्वारा आपत्तिजनक सामान पहुंचाने के लिए भी सील पैक या डब्बा का इस्तेमाल भी किया जाता है. ऐसे में सामानों की जांच के लिए लगेज स्कैनर मशीन लगाए जाने का सुक्षाव भी दिया है. जेल के अंदर रसद पहुंचाने वाले सप्लायर की जांच भी समय समय पर करने की आवश्यकता स्पेशल ब्रांच ने जतायी है. रिपोर्ट रांची डीसी व एसएसपी को भेजी गई है.

इसे भी पढेःनहीं हो रही है सफाई, तो जीपीएस लोकेशन के साथ 9431104429 पर व्हाट्सएप करें कचरे का फोटो

जिसके बाद जेल परिसर की सुरक्षा को लेकर डीसी ने सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए रांची डीडीसी को आदेश जारी किया है. रिपोर्ट में जेल से अदालत में पेशी के लिए भी कैदियों को ले जाया जाता है. स्पेशल ब्रांच ने निर्देश दिया है कि अदालत परिसर में पार्किंग में गाड़ियां नहीं लगाए जाने के कारण परिसर के अंदर जाम लगा रहता है.

सुरक्षा के लिए जरूरी है कि वकील व आम लोग तय जगह पर ही पार्किंग करें. कैदियों को भी जेल से जाने के बाद कोर्ट स्थित जेल हाजत में रखा जाता है. इस दौरान कैदियों के परिजन व उनके मित्रगण उनसे मिलते रहते हैं. स्पेशल ब्रांच ने आशंका जतायी है कि आपत्तिजनक समानों को इस दौरान कैदियों तक पहुंचाने की आशंका बनी रहती है, जो सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है. ऐसे में स्पेशल ब्रांच ने सुरक्षा के उचित इंतजाम कोर्ट स्थित जेल परिसर में करने का निर्देश भी दिया है.

Related Articles

Back to top button