JharkhandRanchi

मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव बने आसिफ एकराम, विवेक मेहता की विधानसभा सचिवालय में पोस्टिंग

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी व निदेशक संस्कृति पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग आसिफ एकराम को अपने कार्यों के साथ अगले आदेश तक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रांची का आप्त सचिव के पद में सरकारी कोटा के तहत अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. वही पदस्थापन की प्रतीक्षारत लेखराज नाग को अगले आदेश तक अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय झारखंड रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है.

बेबी देवी के आप्त सचिव के पद पर विनय प्रकाश तिग्गा नियुक्त, सेवा कैबिनेट विभाग को उत्पाद एवं मध्य निषेध मंत्री बेबी देवी के आप सचिव के पद पर तत्कालीन अंचल अधिकारी पीरटांड़ गिरिडीह विनय प्रकाश तिग्गा की नियुक्ति की गई है. साथ ही उनकी सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्यवाय म विभाग को सौंप गई है.

विवेक कुमार मेहता की विधानसभा सचिवालय में पोस्टिंग

झारखंड विधानसभा सचिवालय के अनुरोध पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विवेक कुमार मेहता कार्यपालक डंडा अधिकारी देवघर को 3 नवंबर 2023 के प्रभाव से झारखंड विधानसभा सचिवालय रांची में सेवा सौंपी गई है. विवेक कुमार विधानसभा अध्यक्ष के विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किए गए है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें: बाबूलाल का कपिल सिब्बल से सवाल: बिना फीस लिए कितने गरीब, दलित, आदिवासियों का लड़ा है केस?

Related Articles

Back to top button