DumkaJharkhand

दुमका : अवैध कोयला खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

Dumka :  नक्सल प्रभावित जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के खड़िजुल गांव में कोयला खदान के चाल धसने से दो मजदूर दब गए.  इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है. हादसे में मरने वाले मजदूर का नाम अकाल मियां बताया जा रहा है. जबकि घायल  मजदूर का नाम आबेदी मियां है. घायल मजदूर का इलाज पश्चिम बंगाल के सिवड़ी में चल रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टी नहीं की गयी है.

अचानक खदान में चाल धंस गयी

इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि जामकान्दर (शिकारीपाड़ा) के एक अवैध कोयला खदान में कोयला खुदाई करने के लिये अकाल मियां और आबेदी मियां गये थे. लेकिन अचानक खदान में चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गयी. सूत्रों के मुताबिक यह घटना शनिवार की है. वहीं खबर है कि कोयला माफिया 6-7 लोगों का ग्रुप बनाकर खदान का संचालन करते थे. जिसमें किशोर मंडल, बबलू मंडल ग्राम सरसाजोल एवं प्रभात मंडल बकिजोर के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – अजय मारू के सिटी मॉल का विवाद : डीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा- जमीन वापसी के लिए भूस्वामी कर सकता है आवेदन

 

इसे भी पढ़ें –  विधायक ढुल्लू ने अपनी ही पार्टी के सांसद को कहा ‘उसका कैरेक्टर ढीला’, कमल संदेश के संपादक को कहा…

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button