
Deoghar : सूबे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सह विधायक नारायण दास ने रविवार को होटल मनोरमा में प्रेस वार्ता कर सरकार की दो साल की नाकामियां गिनाईं.
आरोप लगाया कि सरकार के दो साल के कार्यकाल में जहां अपराध बढ़ा, वहीं जनता बदहाल रही और सभी विभागों में बिचौलिए हावी रहे हैं. दो साल में राज्य में अपराध की स्थिति वैसी ही रही. जैसी राज्य गठन से पहले संयुक्त बिहार में थी.
विधायक ने कहा कि कोरोना काल में जहां दूसरे राज्यों में अपराध कम हुए, वहीं झारखंड में यह बढ़ गया. यहां दो साल में 3 हजार से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुईं. कई शांत क्षेत्रों में उग्रवाद की घटनाएं बढ़ गईं. उन्होंने सत्ता पक्ष के विधायकों पर उग्रवादियों के समर्थन का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दो वर्ष में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, अपराध सरकार की उपलब्धियां रहीं.
सरकार जो खर्च सालगिरह मनाने पर खर्च कर रही है, अच्छा होता वह खर्च कोरोना पीडि़तों पर करती. अपनी पीठ थपथपाने वाली सरकार होर्डिंग के माध्यम से अपनी विफलताएं छिपा रही है.
जेपीएससी घोटाला राज्य का सबसे बड़ा घौटाला है, इसलिए सरकार जेपीएससी अध्यक्ष को संरक्षण दे रही है और छात्र पर लाठी बरसा रही है. एक झूठ का खाना पूर्ति करने के लिए आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम कर रही
मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री पंकज भदोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा में कोरोना ले रहा है विकराल रूप, एक सप्ताह में 117 कोरोना के नये मरीज




