BokaroJharkhand

नक्सल प्रभावित अरमो में 22 लाख की लागत से बने बहुउद्देशीय भवन में सहकारी समिति चला रही है स्कूल

Bermo:  नक्सल प्रभावित अरमो पंचायत के खरहरिया में 22 लाख रुपये की मद से निर्मित सरकारी भवन में स्कूल चलाया जा रहा है. स्कूल का उद्घाटन पांच माह पहले किया गया. इस समारोह में अरमो पंचायत के मुखिया मणिराम मांझी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः Silliguri : डीआरआइ ने छह किलो सोना के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

विशेष प्रमंडल के मद से बना था सरकारी भवन

खरहरिया में विशेष प्रमंडल बोकारो के मद से 22 लाख रुपये की लागत से बहुदेद्दशीय भवन का निर्माण करवाया गया था. वर्ष 2005 में गिरिडीह के तत्कालीन सांसद टेकलाल महतो के द्वारा भवन निर्माण की आधारशिला रखी गयी थी. लगभग दस वर्षों के बाद भवन का निर्माण पूरा किया जा सका था.

भवन का निर्माण के बाद अरमो, हथबजवा, खरहरिया, गंडके आदि गांवो के ग्रामीण उक्त भवन का उपयोग विवाह एवं बारात आदि ठहराने के लिए किया करते थे. दो मंजिला बहुद्देशीय भवन के नीचे तल्ले में सेविका सरस्वती देवी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र भी चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः पोलनेट 2.0 : नियमित संचार सेवाएं बंद पर भी इस तकनीक से काम करेंगे मोबाइल और इंटरनेट

पांच माह पूर्व हुआ था स्कूल का उदघाटन

पांच माह पूर्व उक्त भवन में मुखिया मणिराम मांझी की मौजूदगी में आदिवासी बहुल उत्थान सहकारी समिति के द्वारा एक स्कूल का संचालन आरंभ किया गया. संस्था के द्वारा नर्सरी से वर्ग पांच तक सीबीएसई पैर्टन से स्कूल चलाया जा रहा है.

संस्था के द्वारा संचालित स्कूल के एचएम के पास ही भवन के सभी कमरों की चाबी रहती है. उक्त भवन में जब से स्कूल का संचालन हो रहा है तब से अन्य किसी भी प्रकार के उत्सव या समारोह के लिए गांववालों को भवन का कमरा नहीं दिया जाता है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना वायरस: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ, WHO ने बुलायी आपात बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button