
Saraikela : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे देश और राज्य की तर्ज पर सरायकेला में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा यात्रा की धूम रही. इसमें सरायकेला विधान सभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली की खास भूमिका रही. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सातो मंडलो में जोरशोर से तिरंगा यात्रा निकाला. वहीं, पार्टी संगठन के अलावा विभिन्न समाजिक संगठनों के बीच करीब ढ़ाई हजार तिरंगा झंडा का वितरण किया. ताकि पूरे क्षेत्र में धूमधाम से तिरंगा झंडा यात्रा निकालते हुए लोगो में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत किया जा सके. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस कड़ी में बीते 9 से 15 अगस्त तक सरायकेला के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों में भी आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई.
इसे भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : साकची थाना के बाहर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी




