DeogharJharkhandNEWS

भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत पांच घायल

DEVGHAR: सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसका सारठ सीएचसी में प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया. घटना को लेकर एक पक्ष की गुलजान बीबी ने बताया कि वो अपने घर के पीछे खाली जमीन को कभी-कभी घरेलू कार्य में इस्तेमाल करते है. इसी बात को लेकर जेठ खुर्शीद मियां गाली-ग्लोज़ कर रहा था. जेठ खुर्शीद मियां से गाली-ग्लोज़ का कारण पूछा तो धक्का देकर गिरा दिया. महिला को उठाने उनका बेटा अल्ताफ आया तो पहले से लाठी, रॉड लेकर खुर्शीद मियां, नबाब मियां, एहसान मियां फरीद मियां ने हमला कर दिया और बीच बचाव के लिए आये अफताफ अंसारी के साथ भी मारपीट कर जख्मी कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, भेजे जा सकते हैं राज्यसभा

वहीं दूसरे पक्ष के खुर्शीद मियां ने बताया कि सोएब मियां उनके घर के तरफ शौचालय का गंदा पानी बहाता है. जिससे उसके घर के आसपास काफी जल जमाव और गंदगी फैल जाती है. शिकायत करने पर सोएब मियां, आफ़ताफ अंसारी, अल्ताफ अंसारी, इस्माइल अंसारी समेत अन्य लोगों पर मारपीट करके घायल करने का आरोप लगाया. जिसमें खुर्शीद मियां उसका पुत्र और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना के बाद दोनों पक्ष के थाना पहुंचने पर पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सारठ सीएचसी भेज दिया. जहां गंभीर रूप से घायल आफ़ताफ अंसारी एवं अन्य दो को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया है. घटना को लेकर सारठ थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button