1st LeadJharkhandRanchi

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने समय पर मनरेगा मजदूरी भुगतान करने का दिया निर्देश

Ranchi : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी ने सभी उपविकास आयुक्तों को मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया है. रविवार को वेबकास्ट के जरिए वीडियो कांफ्रेसिंग में उन्होंने सभी डीडीसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि मनरेगा योजना के काम में कोई कोताही न की जाए.

इसके साथ ही उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत अधिक से अधिक पौधा लगाने का भी निर्देश दिया. मनरेगा आयुक्त ने काम की मांग करने के बावजूद काम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता एवं विलंबित भत्ता भुगतान करने का निर्देश दिया.

मनरेगा आयुक्त ने सामाजिक तथा समवर्ती अंकेक्षण में पायी गयी वित्तीय अनियमितता के विरूद्ध वसूली की स्थिति की भी जानकारी ली और स्पष्ट कहा जल्द वसूली की जाए.

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भी निर्देश देने को कहा. मनरेगा मजदूरी का ससमय भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा है.

मनरेगा आयुक्त ने सभी जिलों में रोजगार दिवस का आयोजन करने और जॉब कार्ड का सत्यापन करने का निर्देश दिया है.

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi :ऑनलाइन होल्डिंग टैक्स भरना बना सिर दर्द, नहीं मिला छूट का लाभ

Related Articles

Back to top button