JharkhandRanchi

Ranchi News : दलादिली चौक दुकानदार संघ ने 15 दिनों तक दुकानें बंद रखने का लिया निर्णय

Ranchi : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रकोप का असर सभी जगहों पर देखा जा रहा है. कोरोना से बचाव के मद्देनजर लोग अब स्वयं अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्णय ले रहे हैं.

सोमवार को राजधानी के रिंग रोड पर अवस्थित दलादिली चौक दुकानदार समिति ने आगामी 15 दिनों तक अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों को बंद रखने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : 1 May से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग ले सकेंगे वैक्सीन, COVID-19 टीकाकरण का तीसरा चरण होगा शुरू

दुकानदारों की बैठक में स्वेच्छा से निर्णय लिया गया कि आगामी 15 दिनों तक अपनी-अपनी दुकानें बंद रखेंगे. झारखंड में कोविड के बढ़ते प्रकोप एवं अस्पताल, नर्सिंग होम में दवा,बेड,ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए दुकानदार संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया.

इस मौके पर उपस्थित छात्र क्लब ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं प्रवक्ता विनोद कुमार चौधरी ने कोरोना काल में खानपान और रहन-सहन में बरती जानेवाली सावधानियों के बारे में जानकारियां दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत कुमार ने की.

बैठक में राजेश ठाकुर,सनी मुंडा, अजय कुमार राय, परसे उरांव, बबलू राय, सनी मुंडा, राजू मुंडा, संतोष सिंह, गोपाल हीरो, रामभरोसा महतो सहित अन्य दुकानदार उपस्थित थे. सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क पहनने का संकल्प लेकर बैठक का समापन हुआ.

इसे भी पढ़ें :पलामू में कोरोना के 104 नये मामले, आंकड़ा पहुंचा 550 के पार

Related Articles

Back to top button