Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: ब्राउन शुगर बेचने आए दो आरोपी किशोरगंज से गिरफ्तार, सरगना सहित पांच की पुलिस को है तलाश

Ranchi: रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में ब्राउन सुगर बेचने आये दो आरोपी किशोरगंज स्थित श्री रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया है. वही सरगना सहित फरार पांची आरोपी की पुलिस को तलाश है. गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू आनंदनगर रोड नंबर 7 निवासी मुकेश यादव और राकेश कुमार का नाम शामिल है. मूलरुप से बिहार के नालंदा जिले अथमलगोला थाना क्षेत्र के रहने वाले मुकेश यादव के पैन्ट के पॉकेट से 5 पीस एल्यूमिनियम फॉईल मे रखे ब्राउन सुगर और मोबाईल और राकेश कुमार यादव के पैन्ट के पॉकेट से 7 एल्यूमिनियम फॉईल में रखे ब्राउन शुगर और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. फरार आरोपी में सरगना बबलु यादव उर्फ बबलु राय, कृष्णा यांदव उर्फ कृष्णा राय, कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया राय, दुर्लभ और पवन उर्फ पवन सोनी उर्फ पारले की तलाश में पुलिस संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि श्री रोडवेज किशोरगंज के पास कुछ लड़‌के अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद बिक्री कर रहे है. सूचना पर छापेमारी के क्रम में मुकेश यादव और राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से 1.80 ग्राम ब्राउन सुगर सहित अऩ्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

देवर-भाभी सहित अन्य को पुलिस भेज चुकी है जेल

रांची के सुखदेव नगर थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल हरमू आनंदपुरी चौक निवासी पवन कुमार और उसकी भाभी कोमल देवी को बीते रविवार (17 मार्च) को जेल भेज दिया है. मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के महिउद्दीननगर थाना क्षेत्र निवासी आरोपी के पास से पुलिस 19 पुड़िया ब्राउन सुगर, 21900 रुपये, रॉयल एनफील्ड बाइक (jh01fg9700) ओर उसके भाभी के पास से 71 ग्राम गांजा, एक पल्सर बाइक (jh01ce9048) सहित अन्य समान बरामद किया गया. उस दिन भी महिला के पति बबलू यादव, कृष्णा यादव, कन्हैया यादव ओर दुर्लभ नामक चार आरोपी मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. वही बीते बुधवार (20 मार्च) को भारत माता चौक के नजदीक ब्राउन सुगर बेच रहे आऱोपी नितीन कुमार गुप्ता को 10 पुडिया ब्राउन शुगर, 4920 रुपये, वनप्लस, बाईक (JH01 DQ 8729) और इलैक्ट्रीक वैट मशीन के साथ पुलिस गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि सरगना बबलू यादव का पूरा परिवार इस कारोबार में शामिल है. वही कुछ पड़ोसी को भी एजेंट के तौर पर जोड़ रखा है. पकड़ाये गये आरोपी नितीन कुमार गुप्ता सहित अऩ्य लोग पड़ोसी के रहने वाले है.

इसे भी पढ़ें: पतंजलि ने अपने भ्रामक और झूठे विज्ञापन पर सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- अब ऐसे विज्ञापन नहीं दिखाएंगे

Related Articles

Back to top button