JharkhandLead NewsPalamu

FCI के सहायक गोदाम मैनेजर ने अस्पताल में तोड़ा दम, चार दिन पहले खाया था जहर

  • आत्महत्या से दफन हैं कई राज, जांच से हो सकता है बड़ा खुलासा

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद एफसीआइ के सहायक गोदाम मैनेजर संजय कुमार (36वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. रांची के मेडिका अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गयी.

विदित हो कि सहायक गोदाम मैनेजर संजय कुमार ने गत 6 दिसंबर को हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय स्थित अपने आवास पर नशीला पदार्थ खा लिया था. उन्हें गंभीर अवस्था मे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लाया गया था.

इसे भी पढ़ें: रांची : पुलिस ने जारी की 12 हार्डकोर उग्रवादियों की तस्वीर, सूचना देने वालों को मिलेगा इतना इनाम…

प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया था.

बताया जाता है कि कुछ दिनों से संजय कुमार मानसिक दबाव में थे. सहायक गोदाम मैनेजर किस बात को लेकर मानसिक दबाव में थे, यह जांच का विषय है. उनके मोबाइल फोन और गोदाम के पंजी से काफी कुछ सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

सहायक गोदाम मैनेजर संजय कुमार का छोटा परिवार है. पत्नी और दो बच्चों के साथ वो प्रखंड कार्यालय स्थित आवास में रहते थे. उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर है और परिवार के सदस्यों के साथ भी किसी तरह के लड़ाई झगड़े नहीं होते थे.

संजय कुमार को आत्महत्या के पीछे गोदाम से संबंधित कारणों की अटकलें लगाई जा रही हैं. लोगों का मानना है कि पुलिस और उच्च स्तरीय पदाधिकारियों की टीम इस मामले की जांच करे तो सच्चाई सामने आ सकती है.

इसे भी पढ़ें: अगर आप नौकरी करते हैं तो अप्रैल से होने जा रहे ये बड़े बदलाव आपके वेतन पर डालेंगे असर

Related Articles

Back to top button