
Deoghar : शुक्रवार को देवघर नगर निगम (डीएमसी) के पदाधिकारियों एवं कार्य एजेंसी एसपीएस के द्वारा वार्ड नंबर 25 में गुप्त अभियान चलाया गया. जिसमें भारी संख्या में लोगों द्वारा आवासीय परिसर में टैक्स दिया दिया जा रहा है और गैर आवासीय उपयोग किया जा रहा है. जिनमें मिना देवी, लक्ष्मी प्रसाद प्रमुख हैं.
इसे भी पढ़ें :झारक्राफ्ट के उत्पादों के लिए नये सिरे से मार्केटिंग स्ट्रैटजी बनाएं: मुख्यमंत्री
आज 45 ट्रेड लाइसेंस के लिये आवेदन दिया गया. जिनमें शिव पार्वती टेलीकॉम, सूरज ऑटोमोबाइल, मां दुर्गा लेडिस कार्नर, अनिका जेरॉक्स, ऐश्वर्या ब्यूटी पार्लर आदि शामिल है.
छापेमारी टीम में एसपीएस के ट्रेड ऑफिसर मोहित मिश्रा, एरिया मैनेजर अमर देव, टीम लीडर राकेश लाल, अवकाश देव व टैक्स कलेक्टर सूबल बलियासे मौजूद थे.
इस वजह से फील्ड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने शहरवासियों से शहर के विकास व सफाई सहित अन्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए टैक्स देने व ट्रेड लाइसेंस लेने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें :फिर जमीन के फेर में अटकेगा देवघर एयरपोर्ट!




