Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: आपराधिक गिरोह के नाम पर वाहन चालकों से रंगदारी वसूलने दो धराए

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों से रंगदारी वसूलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शहर थाना क्षेत्र के बैरिया सत्संग मंदिर रोड निवासी बालेश्वर उर्फ नरेन्द्र राम और सदर थाना क्षेत्र के जोड़ निवासी रवि कुमार शामिल है. दोनों को छहमुहान से सटे रिहर्सल मोड़ के समीप से टेम्पो सहित अन्य छोटे वाहनों के चालकों से बड़े रंगदारी गिरोह के नाम पर रंगदारी वसूलते दबोचा गया.

इसे भी पढ़ें :झारक्राफ्ट के उत्पादों के लिए नये सिरे से मार्केटिंग स्ट्रैटजी बनाएं: मुख्यमंत्री

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा बाजार क्षेत्र का जायजा ले रहे थे. पुलिस सक्रिय थी.

इसी क्रम में एक नाबालिग सहित तीन युवकों को छहमुहान से सटे रिहर्सल मोड़ के समीप से टेम्पो सहित अन्य वाहनों के चालकों से बड़े रंगदारी गिरोह के नाम पर रंगदारी वसूलते पाया गया.

तीनों को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ की गयी. इसी बीच एक युवक नाबालिग पाया गया. युवक के परिजनों को थाना बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें :फिर जमीन के फेर में अटकेगा देवघर एयरपोर्ट!

अन्य दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस अधीक्षक के समक्ष लाया गया. दोनों को पुलिस अधीक्षक ने जमकर डांट फटकार लगायी और जेल भेजने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया. गिरफ्तार आरोपियों में बालेश्वर उर्फ नरेन्द्र राम पहले भी जेल जा चुका है.

विदित हो कि इसी वर्ष 15 अप्रैल को शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी गोपाल राम के पुत्र राकेश राम उर्फ नेपाली और जवाहर राम के पुत्र राजन कुमार को भी टेम्पो सहित छोटे वाहनों के चालकों से रंगदारी मांगने को आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोपी प्रति वाहन प्रति ट्रीप 40-50 रूपए ले रहे थे.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : सुरक्षा बल को उड़ाने की योजना विफल, सर्च ऑपरेशन में मिला 50 किलो का केन बम

Related Articles

Back to top button