HEALTHJharkhandLead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

CORONA UPDATES: कोरोना हुआ बेकाबू, पिछले 24 घंटों में 93,000 नए मामले, दुनिया में सबसे अधिक

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 93,000 नए मामले सामने मिले हैं. इन आंकड़ों के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 12,396,260 हो गई. भारत में कोरोना की नई लहर तीन गुनी रफ्तार से बढ़ रही है. दूसरी लहर में एक दिन में केस 20 हजार से 80 हजार पहुंचने में महज 20 दिन लगे. पिछले साल पहली लहर के दौरान इसमें 64 दिन लगे थे. देश में शुक्रवार को 89 हजार से ज्यादा केस आए और यह पिछले साल के ऑल टाइम हाई से महज 9 हजार कम रहे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 81.42% केस 8 राज्यों से हैं. शनिवार को 714 मौतें भी हुईं. इनमें महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों से ही 86% मौतें हैं.

पिछले 24 घंटे में 714 मौतें

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 714 लोगों की मौत हुई, उनमें से अकेले महाराष्ट्र के 481, पंजाब के 57, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 16, केरल और दिल्ली के 14 और तमिलनाडु के 12 लोग शामिल थे. मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के 89,129 के नए मामले सामने आए हैं.

सबसे खराब हाल महाराष्ट्र का

देश में पिछले साल 16 सितंबर को सबसे ज्यादा 97,860 मरीज मिले थे. इसके बाद आंकड़ा कम होना शुरू हुआ और इस साल 11 फरवरी को 10,988 केस तक गिरा. माना जाता है कि इसके बाद देश में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई. इंफेक्शन रेट भी जहां पिछले साल जून में 5.50% था, वहीं अब यह 6.80% की तेजी से बढ़ रहा है. सबसे खराब हाल महाराष्ट्र का है, जहां 24 घंटे में 48 हजार के करीब केस आए हैं. इससे ज्यादा केस ब्राजील और अमेरिका में ही मिल रहे हैं.

वैक्सीनेशन अभियान को भी तेज कर दिया गया है

कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ साथ वैक्सीनेशन अभियान को भी तेज कर दिया गया है. भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना की 3093795 डोज दी गयी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. देश में अब तक 7,30,54,295 लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें: कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक दिनेश प्रसाद साहू से 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी

 

Related Articles

Back to top button