Crime NewsGiridihJharkhand

वीआइपी से ठगी के मामले में गुजरात पुलिस पहुंची गिरिडीह, तीन साइबर अपराधियों को ले गयी साथ

Giridih :  गिरिडीह और जामताड़ा के तीन साइबर अपराधियों को गुजरात के अहमदाबाद की पुलिस शनिवार को ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी. जिन अपराधियों को गुजरात पुलिस साथ ले गयी, उसमें अजय मंडल, मंटु मंडल और एक अन्य अपराधी शामिल है.

वहीं अन्य साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो अहमदाबाद पुलिस जिस मामले में तीनों अपराधियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गयी है, वह बेहद हाईप्रोफाईल और अहमदाबाद के किसी बड़े वीआइपी से जुड़ा है. फिलहाल गिरिडीह साइबर थाना पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने से इंकार कर रही है.

इसे भी पढ़ेंः अक्टूबर से हावड़ा, सियालदह व मालदा से पांच स्पेशल ट्रेनें खुलने की संभावना

फरार हैं कुछ साइबर अपराधी

पुलिस सूत्र यह भी बता रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में गुजरात पुलिस फिर गिरिडीह में दस्तक दे सकती है. अहमदाबाद के इस वीआइपी मामले में गिरफ्तार तीन अपराधियों के अलावे कुछ और साइबर अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आयी है. जो अब भी फरार बताएं जा रहे हैं.

लिहाजा, अब साइबर थाना पुलिस लगातार छापेमारी कर उन फरार अपराधियों को दबोचने के प्रयास में है. साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेत्तृव में ही छापेमारी भी की जा रही है. इधर बेंगाबाद थाना पुलिस ने भी शनिवार को थाना क्षेत्र के साठीबाद गांव से एक साइबर अपराधी सुरेन्द्र मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

इसे भी पढ़ेंः ‘हरित क्रांति’ को हराने की घिनौनी साजिश है मोदी सरकार का कृषि बिल : कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button