ChatraJharkhandLead News

दो इंसास समेत कई हथियार के साथ टीएसपीसी के चार नक्सली गिरफ्तार

Chatra : प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस और सीआरपीएफ 22 बटालियन की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली.

कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके जगरनाथ उर्फ आजाद व दिलीप उर्फ चट्टान, अशोक गंझू व पांडु गंझू उर्फ नितेश गंझू जैसे चार नक्सली हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किये गये.

एसपी ऋषभ झा के निर्देश पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने टंडवा थाना क्षेत्र के गोंदा पहाड़ी और कुंदा थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें :चतरा में समाहरणालय के पास ही हो रही थी ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

5.56 एमएम के दो रेगुलर इंसास, 5.56 एमएम के 178 चक्र कारतूस, दो मैगजीन, एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक वायरलेस सेट, नक्सली रसीद, .315 बोर का 27 चक्र जिंदा कारतूस, 9 एमएम का चार चक्र जिंदा कारतूस व लेवी का छह हजार रुपया नगद बरामद किया गया. गिरफ्तार नक्सलियों ने कोयलांचल में कोल वाहनों को फूंक कर दहशत फैला रखा था.

इसे भी पढ़ें :अवसरः भारतीय खेल प्राधिकरण ने 320 पदों में नियुक्ति का विज्ञापन निकाला, 20 मई तक आवेदन का मौका

Related Articles

Back to top button