
Simdega: पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 56 लाख के गांजे से लदे एक बोलेरो, एक जीप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डा. शम्स तब्रेज ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओड़िसा से सिमडेगा के रास्ते मात्रा में गांजा उतर प्रदेश ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर ठेठईटांगर पुलिस ने पंडरीपानी के निकट वाहन चेकिंग अभियान चलाया. जिसमें पुलिस के हाथ सफलता लगी. पुलिस को देखते ही उक्त वाहन में सवार दो लोग वाहन छोड़कर भागने लगे. तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार लोगों में उतर प्रदेश के बाराबांकी निवासी शैलेन्द्र जायसवाल ओर ओड़िशा के संबलपुर निवासी निरंजन साहू शामिल है.
इसे भी पढ़े: फिर नक्सलियों का पनाहगाह बना सारंडा जंगल, झारखंड के साथ छग व ओडिशा के नक्सली भी डटे
बताया जा रहा है कि 52 पैकेट्स में पैक गांजा को उतरप्रदेश ले जाया जा रहा था. एसपी ने बताया कि जप्त गांजा की कीमत करीब 56 लाख रूपए की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही इनकी अपराधिक कुंडली भी खंगाली जा रही है.
इसे भी पढ़े: महिला दिवस पर महिलाएं संभालेंगी रांची रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी




