
Ranchi : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के पिछले दिनों दिये गये बयानों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि अपनी ही गलत नीतियों के कारण रघुवर दास को जिस तरह कभी उनके सहयोगी रहे सरयू राय ने पटकनी दी थी, उनसे उनका आपा खो गया है. झारखंड की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार के नेताओं को चोट्टा कहकर अपमानित कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार में मुख्यमंत्री बने रहने के दौरान ही रघुवर दास का मानसिक संतुलन बिगड़ा था. लेकिन भाजपा ने अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें और बिगाड़ दिया है. रघुवर दास लोगों को बता रहे हैं कि वे पीएम को कौन से अपशब्द कहें.
इसे भी पढ़ें – हेमंत बोले- हजारीबाग, दुमका, पलामू मेडिकल कॉलेजों की मान्यता खत्म कर झारखंडी बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ की साजिश कर रहा है केंद्र
पार्टी नेताओं को रघुवर कह रहे, मेरे बयानों से किसी को मिर्ची लगी तो मैं क्या कंरू
कांग्रेसी नेता ने कहा कि रघुवर दास के इन अनर्गल बयानों से प्रदेश भाजपा के नेता भी सहमत नहीं हैं. स्वयं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और उनके केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी कहा है कि इस तरह की हरकतें कतई बर्दाशत नहीं की जायेंगी. जब उनके नेताओं का यह बयान सामने आया, तो पूर्व मुख्यमंत्री उन्हें ही बताने लगे कि मैंने कहा, लेकिन किसी को मिर्ची लगी, तो मैं क्या कंरू.
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एक गरिमामय व संवैधानिक पद पर बैठ चुके हैं. ऐसे में उनका यह बयान किसी भी तरह से सही नहीं है, न्याय संगत नहीं है. राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव हारने के बाद जब वे जमीन पर आ गये, तो भाजपा ने उन्हें जबरदस्ती बड़ा पद दिया. तो अब रघुवर दास गवैया बनकर मिर्ची लगा गाना गा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें –Good news : स्वास्थ्य विभाग में आयी है वेकेंसी, यहां क्लिक कर जानें डिटेल्स
केंद्र की नीति के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही शुरू करेगी जमीनी आंदोलन
डीवीसी बकाये के एवज में राज्य सरकार के आरबीआइ में जमा हिस्से से 1417 करोड़ काटे जाने पर भी राजेश ठाकुर ने केंद्र पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के समय हुए एक त्रिपक्षीय फैसले के तहत ही डीवीसी बकाये की राशि कटाने की बात हुई थी. लेकिन यह राशि भाजपा राज में न काट एक साजिश के तहत हेमंत सरकार में काटा गया. इससे पता चलता है कि केंद्र हमारी सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जमीन पर उतरकर जल्द ही आंदोलन भी करेगी.
इसे भी पढ़ें –बिहार चुनाव : कांग्रेस के निशाने पर नीतीश, कहा, बिहार को पिछड़ेपन के गर्त में पहुंचा दिया




