Crime NewsPalamu

मध्य प्रदेश का लैंड माइंस एक्सपर्ट पलामू से गिरफ्तार, पुलिस को नुकसान पहुंचाने की थी टीएसपीसी उग्रवादियों की योजना

Palamu : नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा की गुप्त सूचना पर अभियान एसपी के नेतृत्व में तरहसी पुलिस ने टीपीसी उग्रवादी के साथ मध्य प्रदेश के बारूदी सुरंग बिछाने वाला विशेषज्ञ को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चार एके 47 की गोलियां बरामद की गयी हैं.

इसे भी पढ़ेंः  आदित्यपुर में आंगनबाड़ी केन्द्र के बाहर से शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

जिले में उग्रवादियों के लिए बारूदी सुरंग बिछाने के उद्देश्य से आए मध्य प्रदेश के बम विशेषज्ञ को बुधवार को पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मध्य प्रदेश के कटनी जिले के चपना डरौरी के गुङिया पारधी टीएसपीसी के लिए पुलिस को क्षति पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग बिछाने के मकसद से आया था. उग्रवादी संगठन के स्वयंभू सबजोनल कमांडर शशिकांत जी उर्फ आरिफ जी उर्फ सुदेश जी के सहयोगी विनय सिंह के साथ तरहसी थाना क्षेत्र के दुन्दु के पास से गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ेंः बाजार में खरीदारी करने गए युवक के साथ मारपीट, तीन पर मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि बारूद एवं बम विशेषज्ञ पारधी के पास से चार एके 47 की गोली बरामद की गयी है. अपराधी जंगली सूअरों के शिकार करने के लिए ग्रामीणों के निमंत्रण पर प्रायः बम बनाने के लिए पलामू आया करता था, जिसे टीएसपीसी के उग्रवादियों ने कब्जे में लेकर बारूदी सुरंग बिछाने के लिए ले जा रहे थे, तभी तरहसी के थाना प्रभारी करमपाल भगत की टीम ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया.

एसपी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता देख टीएसपीसी के अन्य उग्रवादी चकमा देकर भाग खङे हुए, मगर उन सभी की पहचान हो गयी है. उन्हें पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

तरहसी थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार गुङिया पारधी बम बनाने और बारूदी सुरंग बिछाने के विशेषज्ञ है. इसके इतिहास को खंगाला जा रहा है तथा विशेष पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः  Ranchi: बेड़ो में धारदार हथियार से किसान की हत्या 

गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार, आरक्षी जयजीत पन्ना, संजय मिंज, कुलदीप कुमार राम, मनोज कुमार यादव, सकेन्द्र कुमार और चालक राजदेव राम शामिल थे.

Related Articles

Back to top button