JharkhandLead NewsNEWSRanchi

जिस ट्विटर हैंडल को सीएम करते हैं फॉलो, उसी ‘सरकारी’ ट्विटर हैंडल से सरकार के ही खिलाफ रीट्वीट

Ranchi: तीन महीने के बाद झारखंड का नया बजट आ रहा है. इसके लिए विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार भी अपनी तरफ से कोशिश कर रही है कि बजट लोकलुभावन रहे. सरकार की तरफ से एक ऐप ‘हमर अपन बजट’ और एक ट्विटर हैंडल ‘हमर बजट’ तैयार किया गया है. विज्ञापनों के जरिए यह बताया जा रहा है कि ऐप या ट्विटर हैंडल के जरिए झारखंड निवासी बजट को लेकर सुझाव दें. हमर बजट के ट्विटर हैंडल पर कई तरह के सुझाव देखे जा सकते हैं, लेकिन सबसे गौर करने वाली बात है कि जनता सरकार की नाकामियों की भी इस ट्विटर हैंडल पर चर्चा कर रही है. इससे भी ज्यादा गौर करने वाली बात है कि हमर बजट के ट्विटर हैंडल की ही तरफ से उन सारे ट्विट्स को रीट्विट किया जा रहा है, जो सरकार के खिलाफ कमेट में लिखे जा रहे हैं. सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस ट्वीटर हैंडल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी फॉलो करते हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार का ट्विटर हैंडल सरकार की ही नाकामियों को जगजाहिर कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंःRims News: प्रबंधन लापरवाह, सिक्योरिटी फेल, निजी एंबुलेंस संचालक फिर से सक्रिय

ऐसे कमेंट्स को किया जा रहा है रीट्विट

रामप्रकाश स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी झारखंड(भारत)

मुख्यमंत्रीजी आपकी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, शैक्षणिक व्यवस्था, औद्योगिक, कृषि, कारोबारी व्यवस्था,कानून,प्रशासनिक व्यवस्था को चौपट,भ्रष्ट अनियंत्रित करके रख दिया है सरकारी आदेश के खिलाफ प्राइमरी शिक्षा अधिकांश प्राइवेट सरकारी स्कूलों में नर्सरी से पांच पढ़ाई शुरू हो गया है.

 

Mahto verma

सेवा मैं श्रीमान मुख्यमंत्री झारखंड सरकार. सर क्या हम झारखंडी जैसा बजट चाहते हैं वैसा बजट इस भ्रष्टाचार नकसलवाद, आतंकवाद में आप कभी नहीं दे सकते. केवल लॉलीपोप हैं. एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं. गरीब झारखंड के गांव की सड़क आपकी सरकार बनते क्या हाल हो गया जरा देखिए.

 

MD JARJIS ANSARI

मुझे लगता है कि पूरे झारखंड में सबसे गरीब जिला गिरिडीह है. यहां के लोग शिक्षा से गरीब, कॉलेज से गरीब, हॉस्पिटल से गरीब हैं. गांव की बात करें तो अशिक्षित लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं है. अगर यहां के लोग अशिक्षित है तो उसका जिम्मेदार कौन है?

 

p:K

रोजगार कहां है?

 

 

Rajesh kumar Singh

पहले बिजली की इस स्थिति को सुधारिए.

 

SACHCHIDANAND SOREN

माननीय सिर्फ बजट. जन समस्याओं के समाधान के लिये भी टोल फ्री नंबर और पोर्टल चालू करें.

 

 

ANAND Kaushal

सर जी नियुक्ति वर्ष 2021 बीत गया,कोई वेकैंसी नहीं आई. अब प्लीज सर कम से कम इस न्यू सेशन में टीचर सहित सभी जॉब दें.

Related Articles

Back to top button