JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Rims News: प्रबंधन लापरवाह, सिक्योरिटी फेल, निजी एंबुलेंस संचालक फिर से सक्रिय

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में एकबार फिर प्राइवेट एंबुलेंस वाले एक्टिव हो गए हैं. इमरजेंसी के सामने ही उनका जमावड़ा लगने लगा है. जिससे कि वहां पर सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं मरीजों को लेकर आने वाले एंबुलेंस को परेशानी हो रही है. प्रबंधन भी प्राइवेट एंबुलेंस वालों के लेकर लापरवाह बना हुआ है. इसके बावजूद न तो सैप के जवान उन्हें रोकते है और न ही सिक्योरिटी एजेंसी वाले. वहीं पेट्रोलिंग के लिए आने वाली पुलिस की गाड़ियां भी उन्हें नहीं टोकती. यही वजह है कि वे अब मनमानी पर उतर आए है. वहीं इस बात का फायदा उठाकर मरीजों से मनमाना किराया भी वसूल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःजेबीवीएनएल इतना भी स्मार्ट नहीं कि पांच साल में लगा सके स्मार्ट मीटर, मनचाही कंपनी को काम नहीं मिलने से लटकी योजना

कैंपस में 300 प्राइवेट एंबुलेंस

हॉस्पिटल कैंपस में प्राइवेट एंबुलेंस पर रोक है. मरीजों को छोड़ने के बाद उन्हें कहीं भी गाड़ी नहीं लगानी है. फिर भी 300 से अधिक प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने पूरे कैंपस को ही पार्किंग बना दिया है. इमरजेंसी गेट से लेकर सुपरस्पेशियलिटी तक उन्होंने डेरा डाल रखा है. जिससे कि कैंपस में गाड़ियों के लगाने की जगह नहीं बचती.

 

केवल काउंटर बनाने का था आदेश

प्राइवेट एंबुलेंस परिचालन संघ को प्रबंधन ने बैठक के बाद इमरजेंसी सामने केवल बुकिंग के लिए काउंटर बनाने का आदेश दिया था. साथ ही कहा था कि जब एंबुलेंस की बुकिंग होगी तभी एंबुलेंस इमरजेंसी के सामने लाया जाएगा. बाकी के समय में उन्हें गाड़ियां कैंपस के बाहर लगानी होगी. कुछ दिनों तक इस आदेश का पालन भी कराया गया. इसके बाद फिर से व्यवस्था बेपटरी हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःटाटा लीज क्षेत्र में बदल सकता है बिल्डिंग बॉयलॉज, 2007 के ही बायलॉज लागू करने की अनुशंसा

सिक्योरिटी पर खर्च, नतीजा जीरो

हॉस्पिटल के अंदर से लेकर बाहर तक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सिक्योरिटी एजेंसी को तैनात किया गया है. इसके अलावा सैप के जवानों को भी तैनात किया गया है. जिसके लिए प्रबंधन हर महीने लाखों रुपए भी खर्च करता है. फिर भी हॉस्पिटल के इंट्री प्वाइंट पर ही रिजल्ट जीरो है. जिससे समझा जा सकता है कि कैसे सिक्योरिटी और व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर आंखों में धूल झोंकी जा रही है.

 

अधिकारी की नहीं पड़ती नजर

हॉस्पिटल की व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधिकारी सुबह से लेकर रात तक अलग-अलग राउंड करते हैं. इस दौरान इमरजेंसी से वार्डों में भी जाकर व्यवस्था देखते हैं, लेकिन इमरजेंसी के सामने इस अव्यवस्था पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ती.

Related Articles

Back to top button