Ranchi

आदिवासी समाज के शहीदों को भाजपा ने सम्मान दिलाया: रघुवर दास

Ranchi: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को छत्तीसगढ़ में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की सबसे बड़ी हितैषी भाजपा है. पहली बार आदिवासी मंत्रालय अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में बना था. आदिवासी समाज के शहीदों को पहली बार भाजपा ने सम्मान दिलाने का काम किया. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री दास ने कहा कि कांग्रेस 55 साल शासन में रहीं, लेकिन जनजातीय समाज को सम्मान नहीं मिला. उन्होंने कहा कि गरीबी को समाप्त करने के लिए बेटा-बेटी दोनों को पढ़ायें. बेटियों के पढ़ने से दो परिवार शिक्षित होते हैं. आधा पेट खाइये, लेकिन बेटी को जरूर पढ़ाइये. महिलाओं के विकास से ही समाज, राज्य और देश का विकास संभव है.

इसे भी पढ़ें- जिस रामू को बच्चे की तरह 12 साल पाला-पोसा, उसी ने पटक-पटक कर मार डाला महेंद्र को

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता

कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में किसानों से 10 प्रतिशत खरीदारी होती थी, वहीं रमन सिंह सरकार में 70 प्रतिशत खरीदारी होती है. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि वे जमशेदपुर में मजदूर था. भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जहां एक मजदूर मुख्यमंत्री बन सकता है. क्या यह कांग्रेस में संभव है? चुनाव में कांग्रेस कहती है कि मेरा हाथ जनता के साथ. चुनाव के बाद कांग्रेस का हाथ, जनता की गर्दन के साथ. कांग्रेस ने अंग्रेजी के हर शब्द के अनुसार घोटाला किया है, जैसे ए से आदर्श, बी से बोफोर्स, सी से कोयला घोटाला, डी से दामाद घोटाला. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हर किसी को सरकारी बंगला मिला हुआ है. क्या मोदी जी के परिवार के किसी सदस्य को सरकारी बंगला मिला है. राहुल गांधी सुबह कुछ तो शाम को कुछ और कहते हैं.

इसे भी पढ़ें: करार की मियाद पूरी, 26,000 करोड़ के प्रोजेक्ट में दो साल की देरी, 2019 में प्लांट से शुरू होना था…

Related Articles

Back to top button