
Giridih : सब्जी और किराना दुकानों में उमड़ रही खरीदारों की भीड़ ने गिरिडीह प्रशासन को लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में एक चुनौती खड़ा कर दिया है. स्थिति यह है कि नित्यदिन डीसी राहुल सिन्हा व एसपी सुरेन्द्र झा को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. लॉकडाउन खत्म होने की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, प्रशासन की सख्ती भी बढ़ती जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः छात्रों और प्रवासी मजदूरों की वापसी के बाद निगरानी जरूरी, बनेगी सामाजिक पुलिसिंग व्यवस्था: हेमंत सोरेन
बुधवार को डीसी व एसपी के साथ सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित और डीएसपी विनोद रवानी पुलिस जवानों के साथ निकले. जबकि बीडिओ गौतम भगत के साथ सीओ रवीन्द्र सिन्हा और नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो भी पुलिस जवानों के साथ दिखाई पड़े. सब्जी दुकानों में लगी भीड़ को हटाने का अभियान बड़ा चौक से शुरू हुआ, तो भीड़ हटाते-हटाते अधिकारी किराना के थोक बाजार गद्दी मुहल्ला पहुंचे.
इसे भी पढ़ेंः चतरा : कोरोना संदिग्ध महिला के पहुंचने की सूचना पर मचा हड़कंप, इलाके को किया गया सील
इस बीच अधिकारी टावर चौक पहुंचे. जहां बीएनएस डीएवी के स्कूल बस को बुलाया गया. अनावश्याक वाहन में घूम रहे लोगों के वाहनों को जब्त करते हुए कई लोगों को क्वारेंटाइन करने के लिए बस में बिठा दिया गया. एक महीनें के करीब लॉकडाउन में बुधवार को ऐसी पहली कार्रवाई डीसी के निर्देश पर की गई. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक बाईक व कार जब्त करने के बाद चालकों को क्वांरेनटाईन सेंटर भेजा गया.
इसे भी पढ़ेंः #Lockdown : केंद्र ने प्रवासी मजदूरों- छात्रों को घर वापसी की छूट दी, राज्यों को पालन करना होगा प्रोटोकॉल




