ChatraJharkhand

चतरा : कोरोना संदिग्ध महिला के पहुंचने की सूचना पर मचा हड़कंप, इलाके को किया गया सील

Chatra :  चतरा शहर में उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब जिला प्रशासन को कोरोना संदिग्ध महिला के पहुंचने की सूचना मिली. जिसके बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन के अधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ संदिग्ध महिला के घर पहुंचे और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए रिम्स भिजवाया. महिला रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज कराकर वापस चतरा लौटी थी. सैंपल लेने के बाद इलाके को पूरी तरह से सील कर जिला प्रशासन के द्वारा सेनीटाइज कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं कोरोना जांच कराने को मजबूर, बिना जांच रिपोर्ट के अस्पताल नहीं कर रहे एडमिट

रांची डीसी ने दी सूचना

जानकारी के अनुसार रांची डीसी ने चतरा डीसी को पत्र भेजकर कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आई चतरा की एक मरीज की सूचना दी थी. रांची डीसी ने पत्र में बताया था कि रांची के एक निजी अस्पताल में एक कोरोना पॉजिटिव महिला मिली है. उस महिला के संपर्क में चतरा की महिला अस्पताल में ही आई थी.

जिसके बाद वह प्रशासन के आंख में धूल झोंक कर चतरा पहुंच गई है. रांची डीसी के इस पत्र के बाद जिला प्रशासन हरकत में आई और डीसी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध महिला के चतरा शहर स्थिति छठ इलाके में अवस्थित घर पहुंची. जहां पहले तो उसका टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया. उसके बाद नगरपालिका के सहयोग से इलाके को सील करते हुए सेनीटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हुई.

इसे भी पढ़ेंः स्टॉफ व डॉक्टर को बचाते हुए कोरोना मरीज के सफल इलाज से साबित हुआ कि जीत हमारी होगी : राज अस्पताल

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button