Lead NewsNationalSportsWorld

T20 World Cup: न्यूजीलैंड अफगानिस्तान से 8 विकेट से जीता, टीम इंडिया का बोरिया बिस्तर बंधा

Dubai : आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को अपने आखिरी ग्रुप मैच में 8 विकेट से हरा दिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में चौथे सेमीफाइनलिस्ट के तौर पर एंट्री मारी है.
ग्रुप-2 के इस सबसे अहम मुकाबले में तीन टीमों की किस्मत तय होनी थी और न्यूजीलैंड ने आसानी से इस मैच को जीतते हुए भारत और अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं.

आराम से हराया अफगानिस्तान को

अबू धाबी में रविवार 7 नवंबर को खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान को बड़ी जीत की जरूरत थी और भारत भी अफगान टीम की सफलता के लिए उम्मीद कर रहा था, पूरे मैच में अफगानिस्तान कहीं टक्कर नहीं दे सका. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 124 रन ही बना सकी.

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने बिना किसी परेशानी के 19वें ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस तरह ग्रुप-2 से पाकिस्तान के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की.

इसे भी पढ़ें : विधायक ने काली मंदिर में मत्था टेका, ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

Related Articles

Back to top button