Lead NewsNationalNEWSSportsWorld

T20 World Cup : भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में अब गुरूवार को एडीलेड में इंग्लैंड से भिड़ंत

Melbourne: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने सुपर-12 स्टेज के आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त देते हुए ग्रुप-2 में टॉप स्थान हासिल कर लिया है. भारत के साथ पाकिस्तान ने इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड का सामना करना है, 10 नवंबर को एडिलेड मैदान में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. यानी 15 साल बाद वर्ल्ड कप खिताब अब सिर्फ दो कदम दूर है, भारत को सेमीफाइनल और फाइनल में जीत हासिल करनी है. वहीं पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड पाकिस्तान से भिड़ेगा. सिडनी में यह मुकाबला 9 नवंबर को खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: एलन मस्क ने बताया भारत में कब से देने होंगे ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए पैसे 

इससे पहले ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों का स्कोर बनाया, एक समय भारत के 101 के स्कोर पर ही चार विकेट गिर गए थे. लेकिन बाद में सूर्यकुमार यादव ने एक कमाल की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ 25 बॉल में 61 रन बना डाले. इसी कमाल की पारी के दमपर भारत ने 186 का स्कोर छुआ. जवाब में जिम्बाब्वे ने पूरी तरह से ही घुटने टेक दिए, जिम्बाब्वे की हालत यह रही कि सिर्फ 36 के स्कोर पर उसके पांच विकेट गिर गए थे. ऐसे में उसका मैच जीतना मुश्किल हो गया. टीम इंडिया रविचंद्रन अश्विन ने 3, हार्दिक पंड्या ने 2 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए हैं. जिम्बाब्वे की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 115 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का सफर

बनाम पाकिस्तान- चार विकेट से जीत.
बनाम नीदरलैंड्स- 56 रन से जीत.
बनाम साउथ अफ्रीका- 5 विकेट से जीत.
बनाम बांग्लादेश- 5 रनों से जीत.
बनाम जिम्बाब्वे- 71 रनों से जीत

Related Articles

Back to top button