JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कल नहीं बल्कि 16 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, दिखेंगे कई नए चेहरे

Ranchi: विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद चंपाई सोरेन सरकार अब फुलफ्लेज काम करने में जुट गयी है. उसी दिशा में कल यानी गुरुवार को दिन के 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की तैयारी की गयी थी, लेकिन अब समय बदल दिया गया है. पुख्ता सूत्रों की माने तो सीएम चंपाई सोरेन ने तारीख आगे बढ़ाने के लिए राजभवन से आग्रह किया है. अब यह शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को होगा. अब बस बातें इस बात की हो रही है कि किसका नाम कटता है और कौन नया मंत्री बनता है. बताया जा रहा है कि जेएमएम और कांग्रेस दोनों की तरफ से नए चेहरे देखे जा सकते हैं.

मंत्री पद के लिए कांग्रेस के सबसे प्रबल दावेदार

मंत्रिपरिषद में शामिल होने के लिए पार्टी के विधायक हर हथकंडा अपनाने में लगे हुए हैं. पार्टी की ओर से मंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, सिमडेगा विधायक भूषण बारा, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, बेरमो विधायक जयमंगल सिंह “अनुप”, महगामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह हैं. इन 6 दावेदारों में से तीन नामों पर मुहर लगनी है.

तीन मंत्रियों को बदलने के मूड में कांग्रेस

काफी लंबे समय से कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को बदलने की बात सामने आ रही थी. अब यह बदलाव देखने को मिल सकता है. जिन मंत्रियों का पद जा सकता है उनमें वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हो सकते हैं. इस बार पिछले चार साल से खाली पड़ा 12वां मंत्री पद पर भी कांग्रेस अपने कोटे से भर सकती है.

नयी सरकार में सोरेन परिवार होगा शामिल

वर्तमान समय में चंपाई सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार में सोरेन परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं है. मंत्रिपरिषद के गठन के दौरान सोरेन परिवार का कोई एक सदस्य शामिल होगा. जिसमें जामा विधायक सीता सोरेन, दुमका विधायक बसंत सोरेन में से किसी एक को मंत्री या उपमुख्यमंत्री बनना है. इसके साथ ही जेएमएम के सबसे करीबी गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाने को लेकर चर्चा चल रही है.

इसे भी पढ़ें – विनोद सिंह का चैट वायरल, कहा- कहीं का डीसी बना दो… महीना दो करोड़

Related Articles

Back to top button