Read Next
09/11/2026
दिवाली पर PM मोदी के ‘दिमागी नक्सली’ वाले बयान से सियासी तूफान, विपक्ष ने बताया खतरनाक
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
Back to top button
New Delhi : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने नाम के साथ चौकिदार शब्द क्यों जोड़ा इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ट्विटर पर अपने नाम में ‘चौकीदार’ शब्द उन्होंने इसलिए जोड़ा है क्योंकि वह विदेश में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की ‘‘चौकीदारी’’ कर रही हैं.
ट्विटर यूजर ने स्वराज से किया था सवाल
गौरतलब है कि एक ट्विटर यूजर ने सवाल किया कि एक विदेश मंत्री और ‘‘सबसे समझदार’’ भाजपा नेता होते हुए माइक्रोब्लागिंग साइट पर अपने नाम के साथ ‘चौकीदार’ शब्द क्यों जोड़ा.
इस पर स्वराज ने ट्वीट किया कि ” क्योंकि मैं विदेश में भारतीय हितों और भारतीय नागरिकों की चौकीदारी कर रही हूं.”
इसे भी पढ़ें : पलामू : जमाने के साथ बहुत कुछ बदला, 1970 के दशक में जनप्रतिनिधि धनबल से नहीं, जमीनी पकड़ से जीतते थे…
“चौकीदार चोर है” के जबाव में शुरू हुआ “मैं भी चौकीदार” अभियान
कांग्रेस द्वारा ‘चौकीदार चोर है’ नारे से निशाना साधे जाने के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘मैं भी चौकीदार’’ अभियान शुरू किया है.
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल में ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ लिया और उसके बाद केंद्रीय मंत्रियों- स्वराज, अरुण जेटली और निर्मला सीतारमण सहित भाजपा के लगभग सभी नेताओं ने इसका अनुसरण किया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित अनियमितताओं को लेकर मोदी पर कई बार निशाना साधा है. वह सौदे में प्रधानमंत्री पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए ‘चौकीदार चोर है’ नारे का भी कई बार इस्तेमाल किया है.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर