JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

CM हेमंत कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटे, की डॉक्टरों से बात

देश के विभिन्न डॉक्टरों से मिले सुझावों पर अमल करेगी सरकार

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने आवासीय कार्यालय से वेबिनार के जरिए देश एवं राज्य के विभिन्न हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ वेबिनार से जुड़े. कोरोना संक्रमण से निपटने तथा मरीजों के बेहतर इलाज को लेकर विशेषज्ञ डॉक्टरों के सुझाव सुने. डॉक्टरों ने कोरोना महामारी से निपटने के दौरान किए गए कार्यों एवं अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया.

 

डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना के मद्देनजर आने वाली मुश्किलों और चुनौतियों के संबंध में विचार-विमर्श किया तथा चुनौतियों से निपटने की तैयारी कैसी होनी चाहिए इस संबंध में अपने सुझाव भी दिए.

इसे भी पढ़ेःझारखंड की जेलों में भीड़ कम करने के लिए 7,000 कैदियों को मिल सकता है पैरोल या जमानत

संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त करना जरूरी

मुख्यमंत्री ने वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए आप सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों का सुझाव लेना बहुत ही आवश्यक है. आप सभी के अनुभव, सहयोग और सुझाव से संक्रमण के पहले लहर से राज्य सरकार ने निपटने का काम किया था. अचानक संक्रमण की दूसरी लहर और खतरनाक रूप से हम सभी के बीच आ खड़ी हुई. वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की माने तो कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर आने की भी संभावना है. तीसरी लहर ज्यादा खतरनाक न हो, इसके लिए जरूरी है कि पहले से ही तमाम स्वास्थ्य संसाधनों को चुस्त-दुरुस्त किया जाए. उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की संभावनाओं को मद्देनजर रखते हुए सभी जिला व प्रखंड स्तर के हॉस्पिटल में अलग से शिशु वार्ड तैयार करने और चिल्ड्रेन केयर यूनिट बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

 

जागरूकता के साथ आगे बढ़ रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश पारंपारिक रहन-सहन एवं ट्रेडिशनल कल्चर के लिए जाना जाता है. वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में कोरोना संक्रमण के उपचार एवं वैक्सीनेशन को लेकर तमाम भ्रातियां हैं. राज्य सरकार सामाजिक जागरूकता के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा झारखंड के अंदर 24 जिले हैं जिसमें 23 जिले अलग-अलग राज्यों के बॉर्डर क्षेत्र से सटे हैं. राज्य सरकार ने इंटर स्टेट मूवमेंट को रोकने का कार्य किया है. निरंतर प्रयास से राज्य में पॉजिटिव केसों की संख्या में कमी आई है. हमने मृत्यु के आंकड़ों को छिपाने का कार्य नहीं किया है बल्कि सही-सही आंकड़े प्रेषित किए हैं ताकि हमारा राज्य सही दिशा की ओर आगे बढ़ सके.

 

इसे भी पढ़ेःसांसद पोद्दार ने आम की टोकरी कविता हटाने की मांग की, एनसीईआरटी को लिखा पत्र

डॉक्टरों के सुझाव पर सरकार करेगी तैयारी

 

विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने प्रजेंटेशन के माध्यम अपने सुझाव और अनुभव साझा किया. जिसमें डॉ रोड्रिको WR India, डॉ अशोक देवरारी एच ओ डी पीडियाट्रिक्स एम्स, डॉ नीलम मोहन डायरेक्टर पीडियाट्रिक्स मेदांता नई दिल्ली, डॉ प्रदीप एपिडेमियोलॉजी निम्हास ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री से अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए. विशेषज्ञों ने कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर से बच्चों के बचाव एवं बेहतर उपचार से संबंधित जानकारियां रखी. मुख्यमंत्री ने सभी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि आपके सुझाव और अनुभव कोरोना संक्रमण से निपटने में महत्वपूर्ण हैं. आपके सुझाव के अनुरुप ही राज्य सरकार आगे की तैयारी और कार्य योजना बनाएगी. रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल, रिम्स एवं अन्य हॉस्पिटल्स के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ इस वेबिनार में मौजूद थे.

 

वेबिनार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ेःNews Wing Impact: इंटरनेशनल फुटबॉलर संगीता को मिला खेल मंत्रालय का सहारा,  ईंट भट्ठे पर कर रही है काम

Related Articles

Back to top button