JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

दिल्ली में छापेमारी को लेकर ईडी के अधिकारियों पर रांची के एससीएसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज

Ranchi : दिल्ली में छापेमारी को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजधानी रांची के एससीएसटी थाने में ईडी के अधिकारियों के विरुद्ध यह प्राथमिकी दर्ज करायी है. सीएम के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीएम का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी करने और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया गया. गौरतलब है कि बीते 29 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी. छापेमारी में बीएमडब्ल्यू कार, 35 लाख रुपये सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किये थे.

ज्वाइंट डायरेक्टर कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल और अज्ञात पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआइआर में बताया गया है कि 30 जनवरी को मीडिया के माध्य से कार्रवाई की जानकारी मिली कि नई दिल्ली स्थित शांति निकेतन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सीएम का आरोप है कि मुझे परेशान और बदनाम करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है. ईडी के अधिकारियों ने दिल्ली स्थित आवास में बिना सूचना के छापेमारी की. ईडी के अधिकारी ने मुझे 29 और 31 जनवरी को रांची में उपस्थित रहने के लिए कहा था. जानबूझ कर मुझे मीडिया के माध्यम से अपमानित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के पुत्र के नेतृत्व में पारंपरिक हथियार और ढोल मंदर के साथ मोरहाबादी मैदान पहुंचे जेएमएम कार्यकर्ता

Related Articles

Back to top button