
Mumbai: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच मुंबई पुलिस ने तेज कर दी है. इसी कड़ी में फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सोमवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया. भंसाली से पुलिस ने करीबन 3 घंटे पूछताछ की. उनसे सुशांत को ऑफर की गई फिल्मों के बारे में सवाल पूछे गए. हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया कि उन्होंने पुलिस को क्या बताया.
बता दें कि बीते हफ्ते मुंबई पुलिस ने इस केस में भंसाली और शेखर कपूर से पूछताछ के लिए समन भेजा था. जिसे लेकर सोमवार को भंसाली अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे.
इसे भी पढ़ेंःCorona: रांची से दो नये पॉजिटिव निकले, 2817 हुआ झारखंड का आंकड़ा
तीन फिल्मों के लिए किया था अप्रोच
बता दें कि, इस केस में संजय लीला भंसाली का नाम तब सामने आया, जब फिल्म आलोचक सुभाष के झा ने ये खुलासा किया कि सुशांत को भंसाली ने अपनी तीन फिल्मों के लिए अप्रोच किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली ने ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ सुशांत को ऑफर की थी. लेकिन बाद में सुशांत की जगह रणवीर सिंह को फिल्म मिली.
कहा जा रहा है कि ऐसा ही कुछ उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पदमावत’ के वक्त भी किया था. बता दें कि भंसाली उन आठ लोगों में से एक हैं, जिनके खिलाफ बिहार में सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है. सुशांत के सुसाइड की वजह तलाशने के लिए पुलिस एक्टर के करीबियों समेत कई फिल्मी हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःएक्शन में डोभाल, झुका चीन: LAC पर पीछे हटी चीनी सेना
बिहार में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
वकील सुधीर कुमार ओझा ने बॉलीवुड की आठ जानी-मानी हस्तियों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है. इन ओठ लोगों में संजय लीला भंसाली के अलावा करन जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान, भूषण कुमार, एकता कपूर और दिनेश विजान के खिलाफ मुजफ्फरपुर में दर्ज कराया है.
सुधीर ओझा का आरोप है कि ये लोग जान बुझकर सुशांत की फिल्में रिलीज नहीं होने देते थे. साथ ही अवॉर्ड फंक्शन और दूसरे कार्यक्रमों में सुशांत को नहीं बुलाते थे. उन्हें साइडलाइन किया जाता था, जिससे हताश और निराश होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. ओझा के मुताबिक, आरोप साबित होते हैं तो सभी को 10 साल तक की जेल हो सकती है.
एक ओर जहां मुंबई पुलिस की तफ्तीश जारी है. वहीं दूसरी तरफ, सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस महीने रिलीज होने जा रही है. एक्टर के फैंस को इस मूवी का इंतजार है. इसमें सुशांत के अपोजिट संजना संघी ने काम किया है. फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है.
इसे भी पढ़ेंःSawan 2020: देवघर में सरदार पंडा ने की बाबा बैद्यनाथ की पहली सोमवारी पूजा, पूरे सावन भक्तों को करना होगा Online दर्शन





Hi there, I enjoy reading through your post. I like to write a little comment to support you.
Appreciate the recommendation. Will try it out.
Can you tell us more about this? I’d care to find out more details.
Touche. Solid arguments. Keep up the great work.
2CSYEon cheap flights
My brother suggested I might like this blog.
He was totally right. This post truly made my day. You can not imagine just how much time I had spent for this info!
Thanks!