
Giridih : उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा की जीत पर गिरिडीह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. गिरिडीह भाजपा कमिटी ने गुरुवार को बुलडोजर के साथ बीजेपी की जीत का जश्न मनाया. जश्न के दौरान बुलडोजर फूलों से सजाया गया था.
विजय जुलूस भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा के गांव से निकाला गया. इसमें किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, अध्यक्ष महादेव दुबे, सांसद प्रतिनिधी दिनेश यादव, विनय सिंह, भाजपा नेता नुनूलाल मंराडी समेत कई नेता शामिल रहे.
अबीर-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के साथ हजारों की संख्या में समर्थकों की बीजेपी की जीत का जश्न मनाया है. मौके पर किन्नरों के साथ भाजपा समर्थकों ने डांस किया है. जुलूस के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सुरक्षा.




