
Ranchi: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा, रांची के यान्त्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा “सतत विनिर्माण में भूतल इंजीनियरिंग और जनजातीय चुनौतियों” पर कार्यशाला का आयोजन 18 से 24 दिसंबर तक होगा. इसमें देश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के शोध छात्र एवम छात्राएं भाग लेंगे. इस कार्यशाला का प्रयोजन विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एस ई आर बी) एवं एक्सलेरेट विज्ञान योजना द्वारा किया जाना है. इस कार्यशाला में देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं तकनीकी व्याख्याता भी अपना मंतव्य छात्रों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे. यान्त्रिक अभियांत्रिकी के विभागाध्यक्ष डा. डीपी मिश्रा एवं कार्यशाला के संयोजक डा. अरकादेब मुखोपाध्याय ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालयों के होनहार पीजी और पीएचडी छात्रों की प्रोडक्टिविटी में सुधार लाने का प्रयास है. साथ ही छात्रों के बीच सामग्री के सतही प्रदर्शन एवं उससे संबंधित चुनौतियों का समाधान के तकनीक तथा अनुसंधान कौशल के बारे में बेहतर मंच प्रदान करना है.
इसे भी पढ़ें: ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन की सरकार से गुहारः झारखंड में पूरी तरह धरातल पर उतरे सेंट्रल मोटर व्हिकल एक्ट




