Top StoryWorld

ट्रैफिक जाम से निजात के लिए निकाला अचूक उपाय, एंबुलेंस को बना डाला टैक्सी

Tehran : जब ट्रैफिक जाम में कोई फंस जाये तो उसे नानी-दादी सब याद आने लगती है. फिर लगने लगता है कि थोड़ा भी रास्ता मिल जाता तो मौका पाकर ट्रैफिक जाम से पीछा छूट जाता. ऐसा ही एक शहर है तेहरान.

जहां अक्सर भयंकर जाम लगा रहाता. वहां के लोग भी घरों से बाहर निकलते हैं तो बस उपर वाले से दुआयें ही मांगते रहते हैं. क्योंकि जाम की स्थिती ऐसी है कि सिर्फ 10 मिनट की दूरी तय करने में घंटा भर लग जाता है.

इसे भी पढ़ें – जी-7 सम्मेलन  : पीएम मोदी का फ्रांस में भव्य स्वागत,  ट्रंप से होगी मुलाकात, कश्मीर पर हो सकती है बात

अनियंत्रित कंस्ट्रक्शन से लगता है जाम  

लेकिन तेहरान के सेलिब्रेटी और अमीर लोगों ने जाम की इस समस्या से निजात पाने के लिए एक ऐसा उपाय निकाला है कि सुनकर कोई भी चकरा जाये. दरअसल तेहरान के लोगों ने एंबुलेंस को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. जिससे मेडिकल सर्विस का जमकर दुरुपयोग हो रहा है.

तेहरान की आबादी एक करोड़ 40 लाख है और शहर अक्सर जाम की समस्या से जूझता है. इसके पीछे वजह उस शहर में अनियंत्रित कंस्ट्रक्शन और विकास है. जिससे जगह-जगह काम होने की वजह से ट्रैफिक जाम होने लगा है.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो तेहरान शहर को दुनिया के सबसे ऐसे खराब शहरों में गिना जाने लगा है, जहां ट्रैफिक जाम लगा रहता है. लेकिन अब इससे बचने के लिए अमीरों ने एंबुलेंस का दुरुपयोग शुरू कर दिया है.

एंबुलेंस सर्विस वालों ने किया खुलासा

हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स मे खबर छपी थी, जिसके मुताबिक नाजी प्राइवेट एंबुलेंस सर्विस को फेमस फुटबॉलर का फोन आया और उसने एंबुलेंस की मांग की. हालांकि उसने ये भी स्पष्ट कर दिया था कि उसके परिवार में कोई बीमार नहीं है.

बल्कि वो इस एंबुलेंस को टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है. इस बारे में  नाजी प्राइवेट एंबुलेंस सर्विस के महमूद रहिमी ने बताया कि उनके यहां   एक्टर, एथलीट और अमीर लोगों के ऐसे ही कॉल आते हैं.

वहीं  तेहरान के ही प्राइवेट एंबुलेंस सर्विस के चीफ मोजताबा लहारसेबी का कहना है कि एंबुलेंस को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करने का मामला काफी बढ़ गया है. साथ ही बताया कि अब यह मामला सेलिब्रेटी तक ही सीमित नहीं है. उन्होंने बताया कि कई बार तो प्राइवेट ट्यूटर्स भी एंबुलेंस को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते हैं ताकि समय पर क्लास लेने पहुंच जायें.

दिये गये जांच के आदेश

रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के प्रॉसेक्यूटर जनरल ने ऐसे मामले सामने आने के बाद आदेश जारी किया है और कहा है कि पुलिस एंबुलेंस का दुरुपयोग करने वालों को जल्द पकड़े और कार्रवाई करे. ताकि एंबुलेंस सिर्फ जरूरतमंदों और बीमार लोगों के लिए इस्तेमाल किया जा सके.

इसे भी पढ़ें –धनबाद : हाजरा क्लिनिक में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात के हुए दो टुकड़े

Related Articles

Back to top button