National

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सिर्फ जेड+ सुरक्षा मिलेगी, SPG सुरक्षा वापस ली गयी  

NewDelhi : SPG सुरक्षा अब सिर्फ पीएम मोदी के साथ सोनिया गांधी, राहुल और  प्रियंका के पास है. खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गयी  है.  उन्हें सिर्फ जेड+ सुरक्षा ही दी जायेगी. गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि सुरक्षा को लेकर फैसला पूरी तरह से प्रोफेशनल आधार पर किया गया है.  मंत्रालय क अनुसार  निर्धारित समय के बाद सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू किया जाता है.

यह सामान्य प्रक्रिया है. इसके तहत ही सुरक्षा घटाने या बढ़ाने का निर्णय लिया जाता है. तहा गया कि मनमोहन सिंह को जेड+ सुरक्षा मिलती रहेगी. अब तक उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती थी.  गृह मंत्रालय ने कहा, मौजूदा सुरक्षा कवर रिव्यू तय समय पर होनेवाली नियमित व्यवस्था है.  सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा किये गये रिव्यू और खतरे की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया जाता है.

एचडी देवगौड़ा और वीपी सिंह की एसपीजी सुरक्षा  भी हटा ली गयी थी

जान लें कि दो दशक पहले भी पूर्व प्रधानमंत्रियों की एसपीजी सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया गया था.  पीएम एचडी देवगौड़ा और वीपी सिंह की भी एसपीजी सुरक्षा पद से हटने के बाद हटा ली गयी थी.  अटल बिहारी वाजपेयी अपने जीवन के आखिरी वर्षों में बीमारी के कारण सार्वजनिक जीवन से दूर थे, लेकिन 2018 में उनकी मृत्यु तक उन्हें एसपीजी सुरक्षा मिलती रही थी.  2014 में मनमोहन सिंह के पद से हटने के बाद उनकी बेटी की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गयी थी.

एसपीजी सुरक्षा अब देश में सिर्फ चार लोगों के ही पास है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यह सुरक्षा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी को मिल रही है. आम तौर पर खतरे की आशंका या सुरक्षा स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री के परिवार को भी एसपीजी सुरक्षा देने का प्रावधान है.

इसे भी पढ़ें –  NRC में नाम दर्ज करवाने के लिए मुसलमानों से ज्यादा हिंदुओं ने किया फर्जीवाड़ा, RSS ने किया इनकार

Related Articles

Back to top button