Lead NewsNational

सुप्रीम कोर्ट ने प. बंगाल सरकार से कहा- बिना किसी बहाने के लागू करें ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने प. बंगाल सरकार को कहा है कि वह ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना को तुरंत लागू करे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे लागू करने में किसी भी प्रकार का बहाना नहीं करे.

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आप एक या दूसरी समस्या का हवाला नहीं दे सकते. यह योजना प्रवासी मजदूरों के लिए है. इससे उन्हें लाभ होगा.

इसे भी पढ़ें –Delhi  में तय हुई सभी गाड़ियों की अधिकतम स्पीड, ज्यादा तेज चलाया तो लगेगा जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने उस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया जो प्रवासी मजदूरों की समस्याओं से जुड़ा था. इसमें लॉकडाउन के दौराना प्रवासी मजदूरों के समझ उत्पन्न समस्याओं का मामला है.

ये मजदूर असंगठित क्षेत्र के हैं. इनका भी रजिस्ट्रेशन करने की बात है जिससे ये भी सरकार की विभिन्न कल्याण योजनाओं का फायदा उठा सकें.

इसे भी पढ़ें –देश में कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी के करीब पहुंचा

Related Articles

Back to top button