Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

झारखंड में कोरोना से 24 घंटे में 141 की मौत, 5770 नये संक्रमित मिले

Ranchi: झारखंड में बीते 24 घंटे में 141 कोविड मरीजों की मौत हो गयी है जबकि बुधवार को 5770 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. बुधवार को 5804 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं. इसके बाद अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 59532 हो गयी है.

इधर रांची में बीते 24 घंटे में 41 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवायी है, जबकि बुधवार को जिले में 958 नये संक्रमित मिले हैं. 1169 मरीज ठीक भी हुए हैं. एक्टिव मामले अब 19865 हैं.

Related Articles

Back to top button