JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Ranchi News: सूद का पैसा मांगने पर राहुल ने कमल को मारी थी गोली, राहुल गिरफ्तार

Ranchi: रांची स्थित गोंदा थाना क्षेत्र में ब्याज का पैसा नहीं देने पर कमल कुमार को गोली मारी गई थी. कमल फ्रेंड्स कालोनी (पंडरा) का रहने वाला था. बुधवार की शाम डैम साइड पतरा टोली में उसकी कनपट्टी में गोली मारी गई थी. मौक पर ही उसकी मौत हो गई थी.

 

इस मामले में पुलिस ने राहुल कुमार नामक एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. राहुल भी पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला है. उसके के पास देसी कट्टा के अलावा चाकू व अन्य सामान बरामद किया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस मामले में पैसे के लेन-देन की बात सामने आ रही है.

 

पुलिस के अनुसार राहुल और कमल दोनों डैम साइड में शराब का सेवन कर रहे थे. इस दौरान कमल आरोपी पर ब्याज का पैसा देने का दबाव दे रहा था. इसको लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ. इसी क्रम में आरोपी राहुल ने पिस्टल निकाला और कमल को एक गोली मार दी.  गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इक्ट्ठा हो गए. उन्हें देखकर राहुल भागने लगा. मौजूद लोगों ने उसे खदेड़कर दबोच लिया. उसकी जमकर धुनाई की. इसके बाद गोंदा पुलिस के हवाले कर दिया. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है.

 

घटना की जानकारी मिली के बाद गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लिया. रात आठ बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह पता कर रही है कि घटना में आरोपी राहुल के साथ और कौन-कौन था. हालांकि अब तक पुलिस को और किसी के होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

सूद का पैसा मांगने पहुंचा तो दाग दी गोली

 

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी कमल कुमार सूद का धंधा करता था. उसी इलाके के रहने वाले आरोपी राहुल को उसने सूद पर चार लाख रुपए दिया था. कमल आरोपी से हर माह 40 हजार रुपए ब्याज वसूलता था. अधिक ब्याज देने की वजह से राहुल काफी परेशान था. तीन माह से उसने ब्याज को पैसा देने से इंकार कर दिया. पैसा वापस करने की बात को लेकर राहुल और कमल दोनो बुधवार की दोपहर डैम साइड पहुंचे. दोनो ने एक साथ शराब पिया. पैसा वापस करने का कमल ने आरोपी पर दबाव बनाया. दोनो में विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने कमल को गोली मार दी.

Related Articles

Back to top button