JharkhandLead NewsRanchi

बहुरुपिया हैं सुनील तिवारी, अच्छी तरह से तफ्तीश कर सच्चाई सामने लाये राज्य सरकारः झामुमो

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के साथ साथ उनके सलाहकार पर हमला बोला. पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय कार्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आजकल बाबूलाल सुनील तिवारी को लेकर काफी चिंतित दिखते हैं. यहां तक कि पूरी भाजपा भी उनके लिए चिंता कर रही है. बाबूलाल केंद्र और राज्य सरकार को भी उनकी सुरक्षा के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं. पर सुनील तिवारी की असलियत क्या है, इसे सामने लाने की जरूरत है. सुप्रियो भट्टाचार्य के मुताबिक सुनील तिवारी के मामले में राज्य सरकार को पूरी तरह से निष्पक्ष होकर तफ्तीश करनी चाहिए. वह बहुरुपिया हैं. कभी सचिव बन जाते हैं, कभी राजनेता, कभी वकील तो कभी पत्रकार. ऐसे में उसकी असलियत सरकार सामने लाये.

इसे भी पढ़ें – https://newswing.com/babulal-marandi-appeals-to-dgp-for-protection-of-life-and-property-of-his-advisor-sunil-tiwari/621558/

चिन्मयानंद की परंपरा को बढ़ा रहे सुनील तिवारी

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल सुनील तिवारी के साथ अच्छा रिश्ता होने की बात कह रहे हैं. असल में सुनील भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद द्वारा शुरू की गयी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. सांसद बृज भूषण सिंह ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया. अब उसी पगडंडी पर सुनील तिवारी आगे बढ़े जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा. पहले तो झामुमो को लगा कि बाबूलाल किसी ऐसे सुनील तिवारी के बारे में कह रहे जो कोई झारखंड का आंदोलनकारी होगा, जेल गया होगा. पर सुनील तो वो निकले जिन्होंने अपने घर में बाल श्रमिक के तौर पर काम करने वाली एक नाबालिग के साथ यौनाचार किया. ऐसे ही भद्र और वीर आदमी के लिए बाबूलाल बड़े चिंतित हैं.

व्यावसायिक रूप से भी योगेंद्र तिवारी और उनके भाई के साथ बाबूलाल के भाई, सुनील की पत्नी का नाता रहा है. इसलिए भी बाबूलाल सुनील के मामले में चिंतित हैं. वे अभी नुक्कड़ नुक्कड़ घूम रहे हैं. भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं. यही बाबूलाल पूर्व में अडानी पावर, एनटीपीसी के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट के बारे में अलग बोल रखते थे. गुजरात सरकार ने हाल में जब अडानी की चोरी पकड़ी तब बाबूलाल खामोश रहे. वास्तव में पूरा का पूरा भाजपा का तंत्र आज भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का एक समूह बन गया है. भाजपाईयों ने केवल झारखंड को ही नहीं, झारखंडियों को भी लूटने का काम किया है. धन और अस्मिता भी लूटी है. आज यही लोग गला फाड़ फाड़कर चिल्ला रहे हैं. आखिर जेल जा चुके और अभी बेल पर चल रहे सुनील तिवारी की सुरक्षा में कमी क्या है.

इसे भी पढ़ें – शहरों की किसी गली में अंधेरा नहीं रहेः सचिव

Related Articles

Back to top button