
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो-डिमना रोड स्थित वीआइपी अपार्टमेंट में गणेश पूजन के साथ ही सुंदरकांड का पाठ हुआ. इसके अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. कार्यक्रमों में अपार्टमेंट में रहनेवाले लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शुक्रवार को विसर्जन के साथ आयोजन संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में आरके मिश्रा, सुजीत सिन्हा, विकेश दूबे, मिथिलेश सिंह, शैलेश कुमार, मनीष सिन्हा, संदीप विश्वास एवं अखिलेश गोप ने सक्रिय भूमिका निभायी.






